Lok Sabha Election 2024: रायबरेली में बोली प्रियंका, UP से गठबंधन ही जीतेगा, हम एक सेना बनकर लड़ रहे हैं

अखिलेश यादव ने कहा - रायबरेली में उमड़ा ये जनसैलाब फैसला कर रहा है कि राहुल गांधी ना सिर्फ जीतेंगे बल्कि रिकॉर्ड  मतों से जीतेंगे, इस जनसैलाब ने रायबरेली की राय तय कर दी है।
Priyanka Gandhi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव अपने पांचवे चरण में पहुंच गया है, 20 मई को पांचवे चरण का मतदान होगा, देश की 49 सीटों पर वोट डाले जायेंगे और खास नजर उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर रहेगी, इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज रायबरेली में ऐलान कर दिया कि उत्तर प्रदेश से हमारा  गठबंधन ही जीतेगा।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, मैं जो चाहें उनसे बुलवा सकता हूँ 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में आज प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने एक संयुक्त रैली की, मंच पर सोनिया गांधी भी मौजूद रही , राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मैं जो चाहूँ प्रधानमंत्री के मुंह से बुलवा सकता हूँ , मैंने कहा आप अडानी अंबानी का नाम नहीं लेते हो दो दिन बाद वो अडानी अंबानी कहने लगे, मैंने कहा बैंक एकाउंट में खटाखट पैसा डालेंगे प्रधानमंत्री अपने भाषण में खटाखट कहने लगे, आप मुझे बताओ क्या बुलवाना है नरेंद्र मोदी से मैं बुलवा सकता हूँ।

भारी भीड़ देखकर अखिलेश बोले- रायबरेली ने अपनी राय बता दी है   

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले जहाँ तक मेरी नजर जा रही हैं वहां लोग दिखाई दे रहे हैं, धूप में भी लोग खड़े हैं सड़कों पर लोग खड़े हैं, रायबरेली में उमड़ा ये जनसैलाब फैसला कर रहा है कि राहुल गांधी ना सिर्फ जीतेंगे बल्कि रिकॉर्ड  मतों से जीतेंगे, इस जनसैलाब ने रायबरेली की राय तय कर दी है।

प्रियंका बोलीं – हम एक सेना बनकर लड़ रहे, जीत हमारी होगी  

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है अखिलेश जी राहुल जी देखिये ये समाजवादी और कांग्रेसी के कार्यकर्ता एक सेना बनकर लड़ रहे हैं और इंडी गठबंधन को उत्तर प्रदेश में जीत दिलाएंगे , मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूँ कि आपने दिखा दिया कि हम दो पार्टियाँ नहीं हैं हम एक सेना है आप दिल से साथ हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews