Lok Sabha election 2024: सोनिया गांधी बोलीं, इंतजार कीजिये, एग्जिट पोल से उलट आएगा चुनाव परिणाम

चुनाव परिणाम और एग्जिट पोल के नतीजों के सवाल पर  सोनिया गांधी ने कहा आप इन्तजार कीजिये और देखिये, इस बार एग्जिट पोल से बिलकुल उलट नतीजे आयेंगे।
Sonia Gandhi

Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान के सभी 7 चरण पूरे हो गए अब परिणाम की बारी है, इस बीच एग्जिट पोल के नतीजों ने सियासत को गरमा दिया है, अधिकांश एग्जिट पोल भाजपा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन कांग्रेस को अपने गठबंधन की जीत का भरोसा है।

DMK नेता के.करुनानिधि की 100 वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुईं सोनिया गांधी  

DMK नेता के. करुनानिधि की 100 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला, करुणानिधि को सुनने का मुझे कई बार मौका मिला वे बहुत अच्छे इन्सान और अच्छे नेता थे, मैं उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करती हूँ।

सोनिया का दावा, एग्जिट पोल से उलट आएंगे चुनाव के नतीजे 

चुनाव परिणाम और एग्जिट पोल के नतीजों के सवाल पर  सोनिया गांधी ने कहा आप इन्तजार कीजिये और देखिये, इस बार एग्जिट पोल से बिलकुल उलट नतीजे आयेंगे। गौरतलब है कि चुनाव नतीजों से पहले लगभग सभी एग्जिट पोल ने तीसरी बार भी मोदी सरकार को बनते दिखाया है , इतना ही नहीं भाजपा और उसके गठबंधन NDA को पूर्ण बहुमत से कहीं ज्यादा सीटें जीतती दिखाई हैं।

कांग्रेस का दावा इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी 

हालाँकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A ने एग्जिट पोल को अस्वीकार करते हुए इसे मैनेज्ड और मोदी की गोदी मीडिया का एग्जिट पोल कहा है, कांग्रेस का दावा है कि हमने जो 295 का नंबर इंडी गठबंधन की सीटों का दिया है वो सही है और जमीनी है इसलिए सरकार इंडी गठबंधन की बन रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews