Lok Sabha Election 2024: योगी आदित्यनाथ का ओडिशा में माफिया पर बड़ा हमला, जनता से बोले- इतनी ताकत दो कि UP की तरह यहाँ भी बुलडोजर चल सके

योगी ने कहा कि ओडिशा सरकार नौकरशाहों से घिरी सरकार है, ये उड़ीसा के लोगों की भावना के विपरीत आचरण कर रही है उड़िया परंपरा और संस्कृति का मखौल उड़ाने का काम कर रही है उसे अपमानित करने का काम कर रही है।
Yogi Adityanath

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का शोर आज थम जायेगा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इसी क्रम में ओडिशा में हैं उन्होंने केंद्रपाड़ा लोक सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए कहा उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, संपूर्ण राष्ट्र में ‘मोदी लहर’ है। उन्होंने कहा कि पुरी हमारे लिए पावन नगरी है, मैं आपसे प्रार्थना करता हूँ कि इतनी ताकत दीजिये कि हम डबल इंजन सरकार बनाकर माफिया पर उत्तर प्रदेश की तरह ही बुलडोजर चला सकें।

 ओडिशा में भी UP की तरह माफिया पर बुलडोजर चला सकें इतनी ताकत दीजिये  

उन्होंने कहा कि हम सनातन धर्मावलम्बियों के लिए पुरी एक पावन नगरी है, सप्तपुरी में से एक है, जगन्नाथ पुरी,  भगवान आदि शंकराचार्य ने जो चार पीठ स्थापित किये हैं उनमें से एक है पुरी पुरी के बगैर तो भारत की सनातन परंपरा की कल्पना भी नहीं की जा सकती इसलिए यहाँ भगवती से यही प्रार्थना करने आया हूँ कि आपको हम सबको इतनी ताकत दे कि हम लोग डबल इंजन सरकार ओडिशा में ला सकें और यहाँ के लैंड माफिया, सेंड माफिया, फारेस्ट माफिया, कैटल माफिया इन सब पर भी यूपी की बुलडोजर चलाकर रास्ता बना सकें।

ओडिशा सरकार के संरक्षण में तो भगवान के खजाने में डकैती हो गई 

उन्होंने कहा नवीन पटनायक सरकार के संरक्षण में भगवान जगन्नाथ के मुख्य खजाने की चाबी ही गायब कर दी गई इसमें ही डकैती डाल दी यानि केवल लैड,  सेंड माफिया ही नहीं ये लोग भगवान के खजाने में सेंध लगा रहे हैं, आप अयोध्या आइये आपको प्रभु राम के समय की अयोध्या चमकती दिखाई देगी , वहां अब जय श्री राम के नारे लगते हैं , आज ये नारा पूरे देश में गूंज रहा है।

ये देश धर्म आधारित आरक्षण कभी स्वीकार नहीं करेगा 

योगी ने कहा कि ओडिशा सरकार नौकरशाहों से घिरी सरकार है, ये उड़ीसा के लोगों की भावना के विपरीत आचरण कर रही है उड़िया परंपरा और संस्कृति का मखौल उड़ाने का काम कर रही है उसे अपमानित करने का काम कर रही है और दूसरी ओर इंडी गठबंधन है वो जो का रहे है वो दिख रखा है, योगी न कोलकाता हाईकोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि टीएमसी की सरकार के ओबीसी के आरक्षण में मुस्लिमों को शामिल करने के फैसले को पलटकर सही फैसला सुनाया है , इस देश में आरक्षण धर्म के नाम पर नहीं दिया जा सकता, बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बने संविधान के द्वारा ही, आरक्षण दिया जा सकता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews