Lok Sabha Election Results 2024 : मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा ‘पूरी पारदर्शिता से हो रही है मतगणना, दिल्ली की टीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कर रही है निगरानी’

CEC राजीव कुमार ने कहा कि सभी सीटों पर रुलबुक का अक्षरश: पालन हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी रिज़ल्ट्स की वेबसाइट पर 2 लाख हिट्स प्रति सेकंड हिट्स मिल रहे हैं और वहाँ से सारे अपडेट्स प्राप्त किए जा सकते हैं।
ECI

साभार: एएनआई

Lok Sabha Election Results 2024 : देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ‘हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं। सभी जगह जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें’।

‘चुनाव आयोग कर रहा है निगरानी’

सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है। इस साल का लोकसभा चुनाव 1951-52 में भारत के पहले चुनाव के बाद दूसरा सबसे लंबा चुनाव था। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी पूरी टीम यहाँ बैठकर मतगणना की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हमारी रिज़ल्ट्स की वेबसाइट पर 2 लाख हिट्स प्रति सेकंड हिट्स मिल रहे हैं। राजीव कुमार ने कहा कि सभी लोकसभा सीट पर निर्देश दिए गए हैं कि रूलबुक का अक्षरश: पालन हो, पूरे समय के सीसीटीवी फ़ुटेज रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। जैसे वोट डालने में मेहनत की, वैसे ही आज भी पूरी पारदर्शिता से काम हो रहा है।

शुरुआती रुझानों में BJP आगे

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चल रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी विपक्षी इंडिया गठबंधन से आगे निकलती दिख रही है। इस बार, बीजेपी ने अपने लिए 370 सीटों और एनडीए के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। अधिकांश एग्जिट पोल ने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए तीसरे कार्यकाल की भविष्यवाणी की है। इस चुनाव में भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा के अभियान का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पार्टी के सबसे बड़े स्टार प्रचारक पीएम मोदी ने रैलियों और रोड शो सहित 200 से अधिक सार्वजनिक बैठकों में भाग लिया। वहीं इंडिया ब्लॉक के अभियान में विपक्षी नेताओं की संयुक्त रैलियां शामिल थीं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews