Lok Sabha Election Results 2024 : पीएम मोदी ने जनता का आभार जताया, कहा ‘देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ये अभूतपूर्व पल है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि NDA की यह जीत, बीते 10 सालों में मोदी जी ने जिस तरह देश के गरीबों, महिलाओं, पिछड़ों, वंचितों और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पुरुषार्थ किया है, उसके लिए जनता का आशीर्वाद है।
Modi

Lok Sabha Election Results 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए को मिले जनादेश के लिए देश की जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वो विश्वास दिलाते हैं कि सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। बता दें कि अभी तक के आँकड़ों के मुताबिक़ एनडीए को 290 प्लस सीटें मिल रही हैं।

पीएम मोदी ने जनता को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ‘देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूँ। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूँ।’

अमित शाह ने कहा ‘ये जीत जनता का आशीर्वाद’

अमित शाह ने कहा कि ‘NDA की यह जीत, बीते 10 सालों में मोदी जी ने जिस तरह देश के गरीबों, महिलाओं, पिछड़ों, वंचितों और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए पुरुषार्थ किया है, उसके लिए जनता का आशीर्वाद है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूँ। यह विजय, मोदी जी की उस अविराम साधना का प्रतिफल है, जो किसी भी कीमत पर रुकना नहीं जानती है। बीते 23 सालों के सार्वजनिक जीवन में बिना एक दिन भी छुट्टी लिए, बिना अपनी परवाह किये, दिन-रात केवल देश और देशवासियों के कल्याण के लिए प्रयासरत रहने के मोदी जी के मैराथन प्रयास की यह जीत है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews