Lok Sabha Election 2024 : अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट, कहा ‘तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया मतदान’

आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 58 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इनमें दिल्ली की सभी 7 सीटें शामिल हैं। इसी के साथ पश्चिम बंगाल की आठ, हरियाणा की दस, बिहार की आठ, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की चौदह और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली में इस बार इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
Lok Sabha Election 2024 : अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ डाला वोट, कहा ‘तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ किया मतदान’

Lok Sabha Election 2024 : देश में आज छठे चरण के लिए मतदान हो रहा है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर भी वोटिंग जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला और सभी मतदाताओं से अपील की कि वो अपने मताधिकार का प्रयोग ज़रूर करें।

केजरीवाल ने की ये अपील 

अरविंद केजरीवाल ने आज अपने पिता, पत्नी और दोनों बच्चों के साथ वोट डाला। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी की तबियत काफ़ी ख़राब है और इस कारण वो वोट देने नहीं जा पाईं। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि ‘मैंने तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मतदान किया है। मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वो भी भारी संख्या में आकर तानाशाही, महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ वोट ज़रूर डालें’।

देश की 58 सीटों पर वोटिंग जारी, दिल्ली की सभी सात सीटें शामिल

बता दें कि आज छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में 58 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पश्चिम बंगाल की आठ, हरियाणा की दस, बिहार की आठ, झारखंड की चार, दिल्ली की सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की चौदह और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली की बात करें तो इस बार इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। इनके बीच हुए समझौते के तहत ‘आप’ चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आज के चरण में मेनका गांधी, मनोहर लाल खट्टर, महबूबा मुफ़्ती, राज बब्बर, दिनेश लाल निरहुआ, धर्मेंद्र प्रधान और मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों की क़िस्मत का फ़ैसला होगा। इसके बाद अब 1 जून को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग होगी और 4 जून को मतगणना की जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews