Lok Sabha Elections 2024: एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी में चूनौती देंगे कांग्रेस के अजय राय, जानिए इनका राजनितिक बैकग्राउंड?

Lok Sabha Elections 2024: एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी में चूनौती देंगे कांग्रेस के अजय राय, जानिए इनका राजनितिक बैकग्राउंड?

Lok Sabha Elections 2024: देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। वहीं इसको लेकर सभी पार्टियों ने जमकर तैयारियां की है। ज्यादातर ने अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी कर दी है, वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर वाराणसी से अजय राय को उतारा है। दरअसल वाराणसी में कांग्रेस के दबंग नेता अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतरेंगे। कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 45 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी की है।

जानें कौन हैं अजय राय?

कांग्रेस नेता अजय राय, जिन्होंने वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी ताल ठोका है, उनका पूरा नाम अजय राम है। अजय राय ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (BJP) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से ही की थी। उन्होंने साल 1996 से 2007 तक तीन बार बीजेपी के टिकट पर कोलासला निर्वाचन क्षेत्र से यूपी विधान सभा चुनाव जीते थे। जब उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला तो उन्होंने नाराज होकर बीजेपी से किनारा कर लिया और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गए।

दरअसल अजय राम ने 2012 में कांग्रेस में शामिल होकर पिंडरा निर्वाचन क्षेत्र से यूपी विधानसभा चुनाव जीता था और 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी संसदीय क्षेत्र से पीएम मोदी को चुनौती दी थी लेकिन हार गए।

अगस्त 2023 में, उन्हें दलित नेता बृजलाल खाबरी की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (UPCC) के नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। हालांकि वाराणसी में इस बार सातवें चरण में चुनाव होंगे, जो 1 जून को होने वाले हैं। वहीं वोटिंग के बाद चुनावी परिणाम 4 जून को आने वाले है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews