Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, MP की 6 लोकसभा सीटों पर की जा रही वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: आज लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। सुबह से ही वोटिंग के लिए लंबी कतारे लगती हुई पोलिंग बूथ के बाहर देखी गई। चलिए इस खबर में जानते हैं मध्य प्रदेश की कितनी सीटों पर आज मतदान होने वाला हैं।
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, MP की 6 लोकसभा सीटों पर की जा रही वोटिंग

Lok Sabha Elections 2024: आज यानी 26 अप्रैल, देश के 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 88 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। दरअसल दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे चरण के मतदान के चलते कई इलाकों में बैंक, अन्य वित्तीय संस्थानों, स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा जाने वाला हैं।

इसके विपरीत, अन्य इलाकों में बैंकों में कामकाज होगा और स्कूल और कॉलेजों में शिक्षा की गतिविधियां चलेंगी। हालांकि केरल ही ऐसा राज्य है जहां सभी सीटों पर मतदान होने के कारण प्रदेश भर में अवकाश रहेगा।

MP में 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी:

दरअसल आज दूसरे चरण में मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा हैं। इनमें सतना, रीवा, दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़, और होशंगाबाद में वोटिंग हो रही हैं। जानकारी के अनुसार इन सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। वहीं इन 6 सीटों पर कुल 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले हैं। जबकि जिनके घर शादी-व्याह के कार्यक्रम हैं वे लोग बिना लाइन में लगे वोट डाल सकेंगे।

वहीं मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों के लिए कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी सतना लोकसभा सीट पर हैं, जबकि सबसे कम 7 प्रत्याशी टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं मध्यप्रदेश की इन 6 सीटों में 13 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। वोटिंग कराने के लिए 51,312 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 12,828 मतदान केंद्रों को इसके लिए व्यवस्थित किया गया है, जिनमें 2,865 संवेदनशील बूथ और 178 अति संवेदनशील बूथ हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews