Loksabha Election 2024: RCB के खिलाड़ियों ने की लोगों से वोट देने की अपील, चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Loksabha Election 2024: RCB के खिलाड़ियों ने की लोगों से वोट देने की अपील, चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी को लोकतंत्र के पर्व का इंतजार है। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हैं। वहीं इस समय क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल को लेकर अलग ही क्रेज है। लोग अपने अपने टीमों को सर्पोट करने में लगे है। इसी बीच चुनाव आयोग ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें RCB के खिलाड़ी देशवासियों से वोट करने की अपील कर रहे हैं।

चुनाव आयोग ने जारी किया वीडियो

चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकांउट पर एक वीडियो शेयर किया है। चुनाव आयोग ने ये वीडियो सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर डाला है। इस वीडियों में RCB के खिलाड़ी चुनाव और वोट की महत्ता को लोगों को समझा रहें है। इस बार आयोग की कोशिश है कि चुनावों में ज्यादा से ज्यादा भागीदार बने।

RCB के खिलाड़ियों का देशवासियों के नाम संदेश

वीडियो में आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार नजर आ रहे है। जिसमें वो कह रहें कि आपका फ्यूचर आपके वोट पर निर्भर करता है। वहीं दूसरी ओर स्वपनिल सिंह ने कहा कि देश के भविष्य के भागीदारी बनिएं। RCB के दिनेश कार्तिक ने भी वीडियो के माध्यम से सभी देशवासियों को वोट की महत्ता बताई। साथ ही सभी से वोट करने की अपील भी की। वहीं बाकी खिलाड़ियों ने भी अपने तरीके से लोगों को वोट करने की अपील की है।

एक नजर RCB की टीम पर

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआज 22 मार्च से हो गई थी। जिसमें सभी टीमें अपना अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है। जिसमें से RCB की बात करें तो अभी तक आरसीबी कुछ कमाल नहीं कर पाई है। अभी तक उसने चार मैच खेले है। जिसमें से 3 में उसकी हार हुई है। ऐसे में सिर्फ एक ही मैच है जिसमें RCB की टीम का खाता खुला है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews