Longest Airport Runways: ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा रनवे वाले 4 एयरपोर्ट्स, भारत के इस हवाई अड्डे को मिली लिस्ट में जगह

Longest Airport Runways: ये हैं दुनिया के सबसे ज्यादा रनवे वाले 4 एयरपोर्ट्स, भारत के इस हवाई अड्डे को मिली लिस्ट में जगह

Longest Airport Runways : हवाई जहाज में सफर करना बहुत आम बात है। छोटी से बड़ी आमदनी वाले लोग भी आजकल प्लेन में ही सफर करना पसंद करते है। इसके लिए कंपनियां भी कई सारे ऑफर्स देती है। इससे लोगों का समय भी बचता है। इसी सुविधा को लोगों के ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट का विस्तार कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको दुनिया के सबसे अच्छे एयरपोर्ट्स के बारे में बताते हैं, जिसमें भारत के इस एयरपोर्ट का नाम भी शामिल है…

दिल्ली एयरपोर्ट

दिल्ली एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) जो भारत के राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह एयरपोर्ट देश की आधारशिला है।जिसमें चार रनवे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट में वार्षिक यात्रियों की संख्या करीब 100 मिलियन है। इसे एक विश्व-स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ सुसज्जित किया गया है। इसमें विमान टर्मिनल, लाउंज, रेस्टोरेंट्स, शॉप्स, पार्किंग और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

ओ हेयर एयरपोर्ट

अमेरिका में “ओ हेयर” (O’Hare) एयरपोर्ट सबसे ज्यादा रनवे वाले एयरपोर्ट्स में से एक है। बता दें कि यह एयरपोर्ट विश्वभर में दूसरे स्थान पर है जो कि सबसे व्यस्त एयरपोर्टों में से एक है। जिसमें 6 रनवे हैं।

एम्स्टर्डम शिफोल एयरपोर्ट

नीदरलैंड का एम्स्टर्डम शिफोल एयरपोर्ट (Amsterdam Schiphol Airport) दुनिया के व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। बता दें कि इस एयरपोर्ट से दुनिया भर से 327 स्थानों के लिए उड़ान भरी जाती है। बता दें कि इस एयरपोर्ट में 6 रनवे है।

डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver International Airport) अमेरिका का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। जिसे साल 1995 को खोला गया था। इस एयरपोर्ट में कुल 6 रनवे हैं जो कि दुनिया के सबसे लंबे रनवे में से एक है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews