नए वित्त वर्ष के पहले दिन महंगाई की मार, तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम

LPG आम आदमी की जरूरत की सबसे प्रमुख चीजों में से एक है। मिडिल ईस्ट के संकट के बीच अब नए वित्त वर्ष के पहले दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने नए दाम जारी कर दिए हैं।
LPG Price

हर महीने की पहली तारीख को तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एलपीजी के दाम जारी किए जाते हैं। अब नए वित्त वर्ष के पहले दिन आम जनता को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। एक बार फिर कंपनियों की ओर से एलपीजी के रेट में वृद्धि के दी गई है, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होने वाला है।

पश्चिम एशिया में जो सैन्य संघर्ष और अस्थिरता देखने को मिल रही है। उसके चलते वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में उछाल आया है। हर जगह कच्चे तेल की कीमत काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि गैस की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

कहां कितना है LPG का दाम

तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपए हो गई है। एक महीने के अंतराल में सिलेंडर की कीमतों में 300 रुपए का उछाल देखने को मिला है। कोलकाता में इसकी कीमत 1990 से 2208 हो गई है। चेन्नई में इसके दाम 2043.50 से बढ़कर 2246.50 हो गए हैं। मुंबई में इसके रेट 2031 रुपए पर पहुंच गए हैं जो पहले 1835 रुपए थे।

4 महीने से लगातार बढ़ रही कीमत

कॉमर्शियल LPG की कीमतों में पिछले 4 महीने से लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। लगभग 5 बार भाव में वृद्धि की जा चुकी है। सबसे पहले 1 मार्च को इसकी कीमत 28 रुपए बढ़ी थी। 7 मार्च को यह 114.5 रुपए महंगा हुआ था। फरवरी में इसके दाम 49 रुपए और जनवरी में 111 रुपए बढ़े थे। दिसंबर 2025 में भाव में कटौती देखने को मिली थी।

कितनी है घरेलू सिलेंडर की कीमत

महंगाई की इस मार के बीच राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है। आखिरी बार 7 मार्च 2026 को इसके दाम 60 रुपए बढ़ाए गए थे। बिना सब्सिडी का घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 913 रुपए कोलकाता में 939 रुपए, मुंबई में 912.50 रुपए और चेन्नई में 928.50 रुपए में मिल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews