गोवा में भीड़ के बीच गाते Lucky Ali का वीडियो Viral, गाया ‘O Sanam’ सॉन्ग, देखें वीडियो

गोवा में भीड़ के बीच गाते Lucky Ali का वीडियो Viral, गाया ‘O Sanam’ सॉन्ग, देखें वीडियो

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया (Social Media) के जरीए आम लोग अपनी प्रतिभाओं (Talent) से लगातार फेमस (famous) हो रहे है। लेकिन इस बार बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोशल मीडिया के जरिए ट्रेंड कर रहे है। जी हां हम बात कर रहे हैं, जाने-माने गायक लकी अली (lucky Ali) की, जो एक लंबे समय से बॉलीवुड (Bollywood) से गायब दिख रहे थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही उनका लोगों के बीच एक गाने का वीडिया वायरल (Video Viral) हुआ था। इस बार भी लकी अली (Lucky Ali) गोवा (Goa) में लोगों के बीच बैठकर गाना गाते नजर आ रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक समय था जब लकी अली का इंडियन म्यूजिक काफी पसंद किया जाता था, हालांकि वह लंबे समय से नहीं दिखे, लेकिन कुछ समय पहले ही उनका एक गाने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें वे काफी उम्र के लग रहे थे। जिससे उनको पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। इसी कड़ी में एक बार फिर उनका ‘ओ सनम’ सॉन्ग सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

गाते वक्त रुके लकी अली, तो फैन्स ने पूरा किया लाइन

सिंगर लकी अली द्वारा गोवा में लोगों के बीच गाए गाने का नफीसा अली सोढ़ी ने वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लकी अली भीड़ से घिरे हुए है और ओ सनम सॉन्ग गा रहे है। जहां मौजूद फैंस उनका लगातार वीडियो बनाते दिख रहे है। इस दौरान लकी अली एक लाइन ‘मर भी गए तो…’ कहकर बीच में रही रूक गए, जिसे वहां मौजूद लोगों ने पूरा करते हुए कहा ‘भूल ना जाना’।

https://twitter.com/nafisaaliindia/status/1337745853558079488

बॉलीवुड को दिए है काफी हिट सॉन्ग

गौरतलब है कि लकी अली दिग्गज अभिनेता महमूद के बेटे है। जो सिनेमा जगत में गाने के अलावा लिरिसिस्ट और म्यूजिशन भी रहे है। बता दें कि लकी अली बॉलीवुड को कई हिट सॉन्ग दे चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews