त्रिवेणी संगम के पास मौजूद है ये 3 अद्भुत स्थल, जरूर देखें और बनाएं अपनी यात्रा को और भी मजेदार

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम के पास घूमने के लिए ये 3 जगहें बेहतरीन है, इन जगहों पर घूम कर आप अपने अनुभव को और भी ज्यादा यादगार बना सकेंगे।
महाकुंभ प्रयागराज - कुंभ मेला विशेष ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती यह तीनों नदियां मिलती हैं। यह भारत के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। यह स्थान हमेशा ही आस्था का केंद्र बना रहता है लेकिन महाकुंभ और अन्य धार्मिक अवसरों पर इस स्थान पर अलग ही उत्साह, उल्लास और भीड़ देखने को मिलती है।

यहां मात्र स्नान करने और अपने पापों को धोने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, माना जाता है कि इन नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं। महाकुंभ के दौरान यह स्थल लाखों श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप भी त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए जाने का सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसके आसपास ऐसी कई और प्रसिद्ध जगह है जहां भी आपको अवश्य जाना चाहिए।

शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क

अगर आप त्रिवेणी संगम के आसपास कहीं घूमने की जगह तलाश रहे हैं, तो शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क आपके लिए एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस पार्क को कंपनी पार्क के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं यह प्रयागराज का सबसे बड़ा पार्क है। इस पार्क में घूमकर आप कुछ पल आराम के बिता सकते हैं। इस पार्क में आपको हरियाली के साथ बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

इलाहाबाद किला

त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के बाद आप इलाहाबाद किले की भी सैर कर सकते हैं। इस किले को प्रयागराज के सबसे सुंदर किलों में से एक माना जाता है। किले की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व इसे दुनियाभर में इतिहास प्रेमियों का ध्यान आकर्षित करता है। अगर आप प्रयागराज में यात्रा कर रहे हैं, तो इस किले की सैर जरूर करें।

आलोक शंकर देवी शक्तिपीठ मंदिर

वहीं अगर आप त्रिवेणी संगम घाट पर स्नान करने के बाद कहीं मंदिर की तलाश कर रहे हैं जहां आप शांति से दर्शन कर सकें, तो ऐसे में आप आलोक शंकर देवी शक्तिपीठ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर की खास बात यह है, की इसके अंदर नवदुर्गा की नौ विभिन्न रूपों की सुंदर मूर्तियां स्थापित है। वही मंदिर के आसपास तरह-तरह की छोटी-छोटी दुकानें भी है जहां से आप कुछ सामान खरीद भी सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews