श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगाेपाल दास के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगाेपाल दास के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगाेपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) के शिष्य की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। शनिवार को साधु हरिभजन दास (50 वर्ष) घायल अवस्था में मिले, उनका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। उन्हें पहले श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़िये- Video: देर रात चोरी कर रहें बदमाशों का वीडियो आया सामने, CCTV फुटेज में रोड़ क्रॉस करते दिखे डकैत

मामला अयाेध्या काेतवाली (ayodhya) के नयाघाट चाैकी क्षेत्र अंतर्गत मणिरामदास छावनी का है, यहां साधु हरिभजन दास अपने कमरे में घायल हालत में मिले। पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है, लेकिन पूरी तफ्तीश के बाद ही पता चल पाएगा कि ये आत्महत्या है या हत्या। इस बारे में अयोध्या क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक साधु ने चाकू से अपना गला रेत लिया है। ये साधु महंत नृत्यगाेपाल दास के शिष्य थे। उनके कमरे में किसी प्रकार की छेड़छाड़ के कोई सुबूत नहीं मिले है और सारा सामान अपने स्थान पर था। इस कारण प्रथम दृष्टया से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन असली बात जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews