Maharashtra Election Result 2024: महायुती को बढ़त मिलते देख भड़के संजय राउत, बोले ये नतीजे लादे जा रहे, जनता का कॉल हो ही नहीं सकता

उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राहुल गांधी सहित गठबंधन के तमाम नेता इस परिणाम को देखकर सकते हैं। 
Sanjay Raut

Maharashtra Election Result 2024 : बम्पर जीत की तरफ बढ़ रहे भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेतृत्व वाले महायुती गठबंधन ने महा विकास अघाड़ी गठबंधन में खलबली मचा दी है, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत परिणाम आते देख भड़क गए हैं और उन्होंने इसे अस्वीकार करते हुए कहा ये जनता का कॉल नहीं है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की जबरदस्त रणनीति और देवेन्द्र फडनवीस और एकनाथ शिंदे की जोड़ी ने महाराष्ट्र में कमाल कर दिखाया है, कांग्रेस से हाथ मिलाने का परिणाम उद्धव ठाकरे को मतदाताओं ने देकर ये बता दिया है कि वो जानते हैं कि महाराष्ट्र का भला कौन कर सकता है।

भाजपा शिवसेना (शिंदे गुट) को बढ़त, सकते में उद्धव, शरद पवार, राहुल गांधी  

सुबह से जैसे ही रुझान आने शुरू हुए महायुती गठबंधन की गाड़ी ने रफ़्तार पकड़ ली, धीरे धीरे ये बढ़त स्पष्ट जीत की तरफ बढ़ने लगी और महा विकास अघाड़ी के पास इसे पार करना संभव दिखाई नहीं दे रहा, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राहुल गांधी सहित गठबंधन के तमाम नेता इस परिणाम को देखकर सकते हैं।

भड़के संजय राउत, बोले परिणाम थोपे गए हैं 

मीडिया ने जब संजय राउत से रुझानों पर उनकी प्रतिक्रिया चाही तो वे भड़क गए और परिणाम को अस्वीकार कर दिया, उन्होंने कहा ये परिणाम महाराष्ट्र पर लादे गए हैं, ये जनता का कॉल नहीं हो सकता ये हम जानते हैं, महाराष्ट्र की जनता के मन में क्या है ये हमें बेहतर पता है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews