Maharashtra में गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, लोगों को सांस लेने में परेशानी

maharashtra gas leak

महाराष्ट्र, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र (maharashtra) के बदलापुर में एक केमिकल फैक्ट्री (chemical factory) में कल देर रात गैस लीक की घटना सामने आई जिसने वहां के स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। केमिकल फैक्ट्री के 3 किमी की दूरी तक रहने वाले लोगों ने सांस लेने में दिक्कत (breathlessness) और आंखों में जलन (burning sensation in eys) की शिकायत बताई। शिरगाओं की नोबल इंटरमीडिएट्स प्रा.लि. नामक फैक्ट्री में ये गैस लीक हुई।

यह भी पढ़ें… सरकारी नौकरी: मप्र में यहां 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

ठाणे नगर निगम ने बताया कि घटना कल रात 10:22 की है, लीक होती गैस को एक घंटे के अंदर काबू में कर लिया गया था। ठाणे नगर निगम ने कहा, ” गुरुवार को रात करीब 10:22 पे महाराष्ट्र के बदलापुर की एक फैक्ट्री से गैस लीक की खबर आई। स्थानीय लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। फायर ब्रिगेड ने रात 11:24तक लीक को बंद कर दिया था। स्थिति नियंत्रण में है।”

यह भी पढ़ें… संक्रमित सास ने बहू को लगाया गले, हुई Positive, कहा- मेरे मरने के बाद खुशी से जीना चाहती है!

नगर निगम का कहना है कि ज़्यादा हीट हो जाने की वजह से कुछ केमिकल रिएक्शन हुआ जिससे गैस लीक होने लगा। सावधानी बरतते हुए कुछ लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया और जरूरी उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गयी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews