अरुणाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा मजदूरों से भरा ट्रक, 20 लोगों की मौत की आशंका

अरुणाचल प्रदेश के हैयूलियांग-चगलागाम इंडो-चीन बॉर्डर रोड पर मजदूरों से भरा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में करीब 21 मजदूर सवार थे। इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
Jhabua

अरुणाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई हैं जहां हैयूलियांग-चगलागाम इंडो-चीन बॉर्डर रोड पर मजदूरों से भरा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में करीब 21 मजदूर सवार थे। इस दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद हैं। ये हादसा अंजॉ जिले के हयूलियांग में मिथुंगना और मैलांग बस्ती के बीच लैलांग बस्ती में हयूलियांग से लगभग 47 किलोमीटर दूर सागलागाम रोड पर हुआ है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि मजदूरों से भरा ट्रक 10 हजार फीट नीचे गिहराई में गिरा है। हालांकि ये हादसा सोमवार को हुआ है लेकिन इसी जानकारी प्रशासन को देर से लगी।

भारतीय जवानों ने शुरू किया सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन

भारतीय जवानों द्वारा एक बड़ा सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस हादसे की जानकारी तब मिली जब एक इस हादसे से जिंदा बचा व्यक्ति GREF कैंप तक पहुंचा और पूरी घटना के बारे में बताया। इससे पहले शासन-प्रशासन को इस हादसे की जानकारी नहीं थी।

जानकारी मिलते ही गुरुवार को स्पीयर कोर ने कई सर्च और रेस्क्यू कॉलम, मेडिकल टीम, GREF के प्रतिनिधि, लोकल पुलिस, NDRF के लोग और ADC हयूलियांग को भेजा। चार घंटे की कड़ी खोज और रस्सी के सहारे नीचे उतरने के बाद, ट्रक को KM 40 के पास सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे एक री-एंट्रेंट में देखा गया, जो मुश्किल था और घने पेड़ों और घनी पत्तियों की वजह से हेलीकॉप्टर या सड़क से दिखाई नहीं दे रहा था।

जवानों को खाई में 18 शव दिखाई दिए जिन्हें रस्सियों की सहायता से ऊपर लाया गया। ADC हयूलियांग जिला परिषद सदस्य, चगलगाम के सब-कॉन्ट्रैक्टर से भी पूछताछ कर रहे हैं, ताकि काम पर रखे गए मजदूरों की पिछली जानकारी और सही संख्या की पुष्टि की जा सके।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews