कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बताया ‘आतंकवादी’, मचा बवाल, भाजपा ने बोला हमला

मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्हें आतंकवादी बता दिया है। खरगे के इस बयान के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया। खरगे के बाद पर भाजपा की भी तीखी प्रतिकिया सामने आई है।
Mallikarjun Kharge

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिससे सियासी बवाल मच गया है। मंगलवार, 21 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। इतना ही नहीं खरगे ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सरकारी मशीनरी और केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके राजनीतिक पार्टियों और लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ये एआईएडीएमके के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी।

खरगे के बयान पर भड़की भाजपा

बता दें कि खरगे के बयान के बाद भाजपा की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस की गिरती राजनीति की पराकाष्ठा है। यह सिर्फ़ एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं है, बल्कि उन 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश का भी अपमान है, जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए उन पर भरोसा जताया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब भी कांग्रेस विकास और तथ्यों के सवालों पर घिरती है, तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और उनके चेले मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी बयानबाज़ी करते हैं। जब देश की महिला शक्ति कांग्रेस से अपने अधिकारों का हिसाब मांग रही है, तो ऐसे घटिया बयानों का आना उसकी हताशा दिखाता है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी को ऐसे बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। जब ​​भी राहुल गांधी और उनके साथियों ने शब्दों की मर्यादा की हदें पार की हैं, जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है। इस बार भी देश की जनता जरूर जवाब देगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews