
Mamata Banerjee
चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी को लगातार मिल रहे झटकों के बीच अब उनकी हो पार्टी TMC के सांसदों ने उन्हें तगड़ा झटका दिया, बड़ी बात ये है कि ये झटका ममता बनर्जी को तब लगा जब वे दिल्ली में भाजपा के खिलाफ इंडिया ब्लाक के साथियों के साथ रणनीति बना रहीं थी, पार्टी के 27 लोकसभा सांसदों में से 20 ने पार्टी से अलग होने का फैसला किया इतना ही नहीं उन्होंने NDA को समर्थन देने वाली चिट्ठी भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिख दी।
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी में उथल पुथल मची हुई है पहले कुछ विधायकों ने अलग गुट बनाया और पार्टी को झटका दिया, फिर कई नेताओं ने दूरियां बना लीं, आज सुबह राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा सभापति से मुलाकात कर सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया, इस घटनाक्रम के बाद ममता बनर्जी इंडिया ब्लाक के साथियों के साथ बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंची तो उन्हें वहां और भी बड़ा झटका लगा।
20 लोकसभा सांसदों ने NDA को समर्थन देने की घोषणा की
आज सोमवार को जब ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने में इंडिया ब्लाक के साथियों के साथ बैठक कर रही थी उसी समय TMC के 20 सांसदों ने मीटिंग कर एक फैसला लिया और पार्टी से अलग दल बना लिया, पार्टी ने इतना तय करने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की और फिर एनडीए को समर्थन देने का निर्णय ले लिया इसके बाद अपने हस्ताक्षर वाला एक पत्र लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेज दिया, पत्र में एनडीए को समर्थन देने की बात कही गई है।
काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में बनाया नया दल
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सोमवार को मुख्य सचेतक काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 20 लोकसभा सांसदों ने अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की, जिससे पार्टी की संसदीय इकाई में फूट पड़ गई है और विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद ममता बनर्जी को करारा झटका लगा है।
स्पीकर को पत्र लिखा, टीएमसी से अलग बैठने की मांग की
स्पीकर ओम बिरला को लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में काकोली घोष दस्तीदार, अरुप चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, शताब्दी राॅय, जगदीश वसुनिया, , प्रसून बनर्जी, कालीपदा सोरेन सहित कुल 20 सांसद के नाम बताए जा रहे हैं। बागी गुट की नेता के तौर काकोली घोष दस्तीदार को मान्यता देने की मांग की गई है और स्पीकर से लोकसभा में टीएमसी से अलग बैठने की व्यवस्था देने की मांग की है।
STORY | 20 TMC MPs write to Speaker backing NDA, triggering split in party's Lok Sabha unit
The crisis engulfing the TMC deepened on Monday as 20 Lok Sabha MPs, led by Chief Whip Kakoli Ghosh Dastidar, wrote to Speaker Om Birla declaring support for the BJP-led NDA, triggering a… pic.twitter.com/DJoStyLQof
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

