ममता बनर्जी ने PM Modi पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

ममता बनर्जी ने PM Modi पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि यहां चुनाव हो रहे हैं और पीएम मोदी बांग्लादेश (Bangladesh) में जाकर बंगाल चुनाव पर व्याख्यान दे रहे हैं। ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रधानमंत्री का वीजा रद्द करते हुए इसपर कार्रवाई की जाए।

ये भी देखिये – Holi पर सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, निजी अस्पतालों के लिए फीस की सीमा निर्धारित

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान शनिवार को उन्होने ओराकांडी में मतुआ समुदाय के लोगो से मुलाकात की। उन्होने कहा कि अरसे से ओराकांडी आने का इंतजार कर रहा था और मैं वही भाव महसूस कर रहा हूं जो भारत में रहने वाले मतुआ समुदाय का कोई भी व्यक्ति यहां आकर महसूस करते हैं। इसी दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैं बंगाल के ठाकुरनगर गया था तो वहां मतुआ भाई बहनों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्रेम और स्नेह दिया था। वो मेरे जीवन के अनमोल पल थे। पश्चिम बंगाल में मतुआ समुदाय के करीब 2 करोड़ लोग रहते हैं।

इसी के साथ वहीं भारत बांग्लादेश के रिश्तों पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश अपनी प्रगति में और अपने विकास में दुनिया का विकास देखने के आकांक्षी है। भारत और बांग्लादेश दुनिया में शांति, स्थिरता और प्रेम चाहते हैं। ममता बनर्जी ने अब मतुआ समुदाय को दिये बयान के आधार पर ही उनपर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews