स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे मनीष सिसोदिया, बोले मैं आज अपने भगवान से मिलने आया, अच्छा लगा, BJP पर साधा निशाना

मनीष सिसोदिया ने कहा- मुझे लगता था कि भाजपा ने मुझे जेल में डालकर दिल्ली की शिक्षा क्रांति को रोकना चाहा लेकिन इनकी तमाम साजिशों के बावजूद शिक्षा क्रांति रुकी नहीं और अब ये और भी तेजी से आगे बढ़ेगी। 
Manish Sisodia

Manish Sisodia targeted BJP : दिल्ली सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री , पूर्व शिक्षा मंत्री जमानत मिलने के बाद से एक्टिव हैं हालाँकि पार्टी ने उन्हें अभी कोई पद नहीं दिया है लेकिन सिसोदिया पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं, उन्हें सम्बोधित कर रहे हैं और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

पटपड़गंज विधानसभा के सरकारी स्कूल में पहुंचे मनीष सिसोदिया

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन करने के लिए चर्चित पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आज अपने शिक्षा के  प्रेम को उजागर भी किया, वे शिक्षा मंत्री आतिशी के साथ आज सुबह पटपड़गंज विधानसभा के सरकारी स्कूल में पहुंचे और बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों की शिक्षा समेत अन्य तमाम विषयों पर जानकारी ली।

बच्चों के साथ बैंच पर बैठे, उनसे हालचाल पूछे, राखी भी बंधवाई  

बच्चों से मुलाकात करने के बाद मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जेल में 17 महीनों से जो सबसे ज्यादा मिस कर रहा था वो स्कूल हैं, मैं ना तो शिक्षा के अपने सपने को पूरा कर पा रहा था ना बच्चों से मिल पा  रहा था, मैं सोचा करता था बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं इनका क्या कसूर है और देखिये आज मैं सुबह सुबह अपने भगवान से मिलने आया और मुझे बहुत अच्छा लगा।

दिल्ली सरकार की शिक्षा क्रांति के उदाहरण दिए 

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि इतने कठिन हालात के बाद भी दिल्ली सरकार ने शिक्षा क्रांति को रुकने नहीं दिया जिन स्कूलों का मैंने शिलान्यास किया था, वह अब बनकर तैयार हो गए हैं और उनका शिक्षा मंत्री आतिशी  ने उद्घाटन भी कर दिया है, इसके साथ ही 18 नए SOSE शुरू हो गए। एक नया Sports स्कूल शुरू हो गया है।

 Armed Forces Preparatory School की उपलब्धि बताई  

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे जानकर ख़ुशी हुई कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत बनाए गए Armed Forces Preparatory School के पहले बैच से 32 बच्चे NDA के लिए Qualify हुए और उनमें से 8 बच्चे Second lieutenant बन रहे हैं, ये शायद ही देश के किसी भी सरकारी स्कूल में हुआ होगा।

BJP पर साधा निशाना, कहा-  मुझे जेल भेजकर भी नहीं रोक पाए शिक्षा क्रांति 

मनीष सिसोदिया ने कहा- मुझे लगता था कि भाजपा ने मुझे जेल में डालकर दिल्ली की शिक्षा क्रांति को रोकना चाहा लेकिन इनकी तमाम साजिशों के बावजूद शिक्षा क्रांति रुकी नहीं और अब ये और भी तेजी से आगे बढ़ेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews