केंद्र पर जमकर बरसे मनीष सिसोदिया, बोले- चाहो तो हजार रेड डाल दो

केंद्र पर जमकर बरसे मनीष सिसोदिया, बोले- चाहो तो हजार रेड डाल दो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली में हुए विधानसभा के विशेष सत्र में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा जाहिर किया है। इस दौरान वो भाजपा को भारतीय खोखा पार्टी कहते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर चाहे 1000 रेड कर लो कुछ नहीं मिलने वाला है।

सीबीआई की एफआईआर को फर्जी ठहराते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि ये FIR धूल में लट्ठ मारने की तरह है। CBI ने मेरे घर के कोने-कोने की तलाशी ली। बेडरूम से लेकर कपड़ों तक की छानबीन की गई। मेरे दफ्तर पर कार्रवाई करते हुए सरकारी फाइल, कंप्यूटर और मोबाइल जप्त कर ले गए। 14 घंटे तक रेड चली लेकिन बेईमानी का कोई भी सबूत सामने नहीं आया।

Must Read- MP : Online Loan App मामला, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की सख्ती के बाद गूगल की कार्रवाई 

आगे मनीष सिसोदिया यह कहते दिखाई दिए कि यहां में रेड की कहानी सुनाने नहीं आया हूं। चाहो तो 1000 रेड कर लो कुछ भी नहीं मिलने वाला है। दिल्ली के एजुकेशन सिस्टम को आगे बढ़ाना अगर क्राइम है तो, सजा दे दो।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि 75 सालों में बस यही हुआ है कि अगर कोई अच्छा काम कर रहा है, तो सीबीआई को लेकर खड़े हो जाओ। उन्होंने कहा कि पहले जो टीन टप्पर वाले स्कूल थे उन्हें बदल कर हमने आधुनिक बनाया। वह अब स्विमिंग पूल वाले स्कूल हो गए हैं। हमने 19 हजार नए टीचरों की भर्ती की है लेकिन मोदी जी को सिर्फ FIR लिखवाना है।

मनीष सिसोदिया यह कहते हुए भी दिखाई दिए कि अगर मोदी जी की जगह अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री होते तो वो ऐसा बिल्कुल नहीं करते, बल्कि जो अच्छा काम करता वो उसकी सराहना करते। अच्छा काम करने वाले व्यक्ति को रोकने और सरकार गिराने वाला ऐसा इनसिक्योर आदमी मैंने पहले कभी नहीं देखा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews