Miss India- मानसा के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, ऑटो ड्रायवर की बेटी ने जीता रनरअप का खिताब

Miss India- मानसा के सिर सजा मिस इंडिया का ताज, ऑटो ड्रायवर की बेटी ने जीता रनरअप का खिताब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। तेलंगाना की इंजीनियर मानसा वाराणसी (Manasa varanasi) को वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 (Miss India 2020) का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 साल की मानसा कम्प्यूटर साइंस ग्रेजुएट हैं और वो फायनेंशियल एक्सचेंज एनालिस्ट के रूप में काम करती हैं। प्रतियोगिता में हरियाणा की मनिका श्योकंद को वीएलसीसी फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2020 घोषित किया गया जबकि मान्या सिंह रनरअप रहीं।

मिस इंडिया का ताज भले ही मानसा के सिर सजा हो, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है रनरअप मान्या सिंह (runner up manya singh) की। मान्या की कहानी हर किसी के लिए एक प्रेरणा हो सकती है। मान्‍या ओमप्रकाश सिंह ने पिता भी एक ऑटो ड्राइवर हैं। अपने पुराने दिन याद करते हुए उन्‍होंने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट लिखी है। इसमें उन्होने बताया कि उनके परिवार ने कई रातें बिना भोजन के भी गुजारी है।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की मान्या का जन्म बैतालपुर ब्लॉक के विक्रम विशुनपुर गांव के एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता मुंबई में ऑटो चलाते हैं और मां मनोरमा देवी टेलर की दुकान चलाती हैं। उनका बचपन गरीबी में गुजरा लेकिन वो शुरू से पढ़ने में मेधावी रही हैं। वो अपने स्कूल में बेस्ट स्टूडेंट का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। मान्या ने अपने और परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई तरह की नौकरियां भी की। दिसंबर 2020 में मान्या मिस उत्तर प्रदेश चुनी गई थी और इसके बाद उन्होने मुंबई में वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 में रनर अप का खिताब जीता।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews