Video : प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी शादीशुदा महिला, थाने में जमकर मचाया हंगामा

Video : प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी शादीशुदा महिला, थाने में जमकर मचाया हंगामा

Woman created ruckus in the police station : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब एक महिला अपने प्रेमी से शादी की अर्जी लेकर कोतवाली जा पहुंची। खास बात ये कि महिला पहले से शादीशुदा है और वो सीओ सीटी के सामने प्रेमी से शादी करने की बात पर न सिर्फ अड़ गई, बल्कि जमकर कोहराम भी मचाया।

ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है जिसमें हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली में लाल साड़ी पहने हुए एक महिला जमकर हंगामा कर रही है। ये सारा बवाल अपने प्रेमी से शादी करने को लेकर था। महिला को देखकर लग रहा है जैसे वो शादी के जोड़े में आई है, उसने गहने भी पहन रखे है। इसके बाद वो बार बार चिल्लाकर कहने लगी ‘दो शादी करेंगे दो शादी।’ इसके बाद बेकाबू महिला वहां रखी कुर्सियां पटकने लगी और मोबाइल भी जमीन पर फेंककर तोड़ डाला और खुद भी जमीन पर लोट गई। उसे काबू में करने के लिए महिला पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का नाम काजल शर्मा है और वो बसेला गांव निवासी अनिल शर्मा की पत्नी है। जब वो कोतवाली पहुंची को शुरूआत में सामान्य तरीके से बात करते हुए बताया कि पिछले साल फरवरी में उसकी शादी हुई थी लेकिन वो अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस दौरान सीओ और बाकी पुलिसवाले उसे समझाने लगे तभी वो अचानक उग्र हो उठीं और वहां हंगामा करने लगी। उसका ये रूप देखकर सभी भौचक्के रह गए। काफी मुश्किल से महिला पुलिस ने उसपर काबू पाया। इधर पूरे मामले को देखकर सीओ सिटी का कहना है कि लगता है उसका मानसिक संतुलन ठीक नही है और उसे अभी परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। इसी के साथ उन्हें डॉक्टर को दिखाने की सलाह भी दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”812807743″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews