महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग, लगातार सिलेंडर फटने की जानकारी मिल रही, कई टेंट जलकर हुए राख

महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई है। शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 कैंप में लगातार सिलेंडर फटने की जानकारी मिल रही है, हालांकि फायर ब्रिगेड ने इलाके को सील कर दिया है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में भीषण आग, लगातार सिलेंडर फटने की जानकारी मिल रही, कई टेंट जलकर हुए राख

प्रयागराज महाकुंभ में कई टेंट में आग लगने की खबर सामने आई है। कई टेंट में भीषण आग लगी है। जानकारी के मुताबिक, खाना बनाते समय टेंट में आग लग गई।

हालांकि, अब तक आग लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि आग किस कारण से लगी है। लेकिन इस आग ने कई टेंट को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके साथ ही गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। इस भयानक आग से 20 से 25 टेंट जल गए हैं।

अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लगी आग

दरअसल, यहां आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी है। हालांकि, इस इलाके को फायर ब्रिगेड ने सील कर दिया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग बुझाने का काम कर रही है।

हवा तेज होने के कारण आग और फैल रही

हवा तेज होने के कारण आग और फैल रही है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। महाकुंभ में बड़े इलाके में टेंट लगे हुए हैं। ऐसे में इस आग से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews