आज BJP केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक, कश्मीर-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर लगाई जाएगी मुहर

आज जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की अंतिम सूची को अंतिम रूप देने का काम कर सकती है। दरअसल आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति की एक अहम बैठक होने वाली है।
आज BJP केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक, कश्मीर-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर लगाई जाएगी मुहर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति की आज एक अहम बैठक आयोजित होने वाली है। दरअसल इस बैठक में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाने वाला है। वहीं इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी भी रहने वाली है, जहां दोनों राज्यों के उम्मीदवारों की अंतिम सूची को अंतिम रूप देने का काम किया जाने वाला है।

दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति कैसी रहेगी यह देखने योग्य बात होगी। बता दें कि इस चुनाव में राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। दरअसल हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव का परिणाम अन्य राज्यों की तरह ही बीजेपी के लिए बहुत महत्त्व रखता है। बता दें कि इसके परिणाम अन्य राज्य में भी बीजेपी को मजबूती प्रदान करेंगे। हालांकि देखने योग्य बात होगी कि हरियाणा में किन प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई जाएगी।

संभावित चार-चार उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई

जानकारी के अनुसार बीजेपी ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए संभावित चार-चार उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। वहीं इन नामों का चयन पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षणों, उम्मीदवारों की लोकप्रियता और उनके विजय की संभावनाओं के आधार पर किया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह गुरुग्राम में एक महत्वपूर्ण विचार-मंथन सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा की गई है।

दरअसल पार्टी का उद्देश्य है कि ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाए जो जीतने की उच्च संभावना रखते हों, ताकि विधानसभा में बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ाई जा सके।

जम्मू-कश्मीर पर टिकी सभी की नजरें

जानकारी दे दें कि जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। दरअसल चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पहले चरण के तहत 20 अगस्त को अधिसूचना जारी की जाएगी। बता दें कि नामांकन की अंतिम तिथि 27 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अगस्त रखी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews