माइक्रोसॉफ्ट भारत में करेगा 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश, कंपनी के CEO सत्या नडेला ने खुद दी जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया का अब तक का अपना सबसे बड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने का ऐलान किया है। ये जानकारी और किसी ने नहीं बल्कि कंपनी के CEO सत्या नडेला ने खुद दी।
Microsoft CEO Satya Nadella invests in India News

कई विदेशी कंपनियां अब निवेश के लिए भारत को अपनी पसंद मान रही है। पिछले वर्ष एप्पल ने चीन को छोड़कर भारत में निवेश किया था और अब माइक्रोसॉफ्ट भी इन्वेस्ट करने जा रहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में एशिया का अब तक का अपना सबसे बड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करने का ऐलान किया है। ये जानकारी और किसी ने नहीं बल्कि कंपनी के CEO सत्या नडेला ने खुद दी।

सत्या नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके दौरान दोनों के बीच निवेश को लेकर बात हुई। मुलाकात के बाद नडेला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर की और भारत में निवेश की जानकारी दी। जिसमें उन्होंंने कहा कि भारत के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 1.5 लाख करोड़ रुपए देने जा रहा है।

ये एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है ताकि भारत के AI फर्स्ट भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेन क्षमताएं बनाने में मदद मिल सके। इसके साथ उन्होंने भारत के AI मौके पर प्रेरणा देने वाली बातचीत को लेकर पीएम मोदी का धन्यवाद भी किया।

AI की ताकत का इस्तेमाल करके कुछ नया करेंगे- मोदी

पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब AI की बात आती है, तो दुनिया भारत को लेकर उम्मीद रखती है। मिस्टर सत्या नडेला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। यह देखकर खुशी हुई कि भारत वह जगह बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट करेगा। भारत के युवा इस मौके का इस्तेमाल करके एक बेहतर धरती के लिए AI की ताकत का इस्तेमाल करके कुछ नया करेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews