कोरोना से हारे तमिलनाडु के कृषि मंत्री, इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर

कोरोना से हारे तमिलनाडु के कृषि मंत्री, इलाज के दौरान निधन, पार्टी में शोक लहर

चेन्नई, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के चुनावी माहौल के बीच एक बड़ी खबर मिल रही है।  तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कृषि मंत्री और अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता आर दोराईकन्नू  (R. Doraikannu) कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए है। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे।उनके निधन के बाद पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Governor Banwari Lal Purohit) ने मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मिली  जानकारी के अनुसार, बीते दिनों आर दोराईकन्नू  की तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें चेन्नई (Chennai) के कावेरी  अस्पताल (Kaveri Hospital) में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उपचार के इस दौरान उन्हें गंभीर निमोनिया (Pneumonia) और अन्य परेशानियां भी हो गई थी। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर (Ventilator) पर रखा था, लेकिन शनिवार देर रात वे जिदंगी की जंग हार गए और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके पहले भी कई मंत्री औऱ विधायकों का कोरोना से निधन हुआ है।

आपको बता दे कि दोराईकन्नू थंजावुर नार्थ जिले के अन्नाद्रमुक (AIADMK) के सचिव थे। दोराईकन्नू तमिलनाडु की पापानासम विधानसभा सीट से 2006, 2011 और 2016 के चुनाव में विधायक चुने गए। दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता (J Jayalalithaa) ने 2011 में उन्हें पहली बार राज्य का कृषि मंत्री नियुक्त किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews