घर से निकले 50 से ज्यादा सांप, घरवालों के होश उड़े, रेस्क्यू टीम भी परेशान

घर से निकले 50 से ज्यादा सांप, घरवालों के होश उड़े, रेस्क्यू टीम भी परेशान

More than 50 snakes came out of the house : अगर हमारे घर में एक सांप आ जाए तो क्या हालत होती है। सांप का नाम सुनकर ही लोग डर जाते हैं..ऐसे में घर पर सांप निकल आए तो घिग्घी बंध जाना स्वाभाविक है। सोचिए ऐसे में अगर किसी के घर एक नहीं, दो नहीं, दस बीस भी नहीं बल्कि 50 से ज्यादा सांप निकले तो घरवालों का क्या हाल होगा।

मामला बिहार में रोहतास जिले का है। यहां अगरेड़ खुर्द गांव में एक घर से अचानक सांपों के निकलने का सिलसिला शुरु हुआ। बुधवार को कृपा नारायण पांडेय के दो मंजिला मकान में कई सांपों को देखा गया और फिर वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर कई सांपों को मार भी डाला। लेकिन सांप निकलने का सिलसिला थमा नहीं तो फिर गांववालों ने प्रशासन और वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद गुरुवार को जिले के तीनों अनुमंडल से वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब 30 सांपों को पकड़ा। स्नेक सेवर अमर गुप्ता ने घर की फर्श और दीवारों को तोड़कर सापों को बाहर निकाला।

ये मकान 1955 काबना हुआ है और यहां कृपा नारायण पांडेय अपने परिवार के साथ सालों से रह रहे हैं। लेकिन इस तरह की खौफनाक घटना के बाद अब सभी घरवाले डरे हुए हैं। इस मकान से 50 से 60 सांपों को निकाला गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि अचानक इतने सारे सांप घर में एक साथ कैसे आ गए। इतनी संख्या में सापों को देखकर वन विभाग की टीम के होश भी उड़ गए। वन विभाग ने कहा है कि पकड़े गए सांपों को जंगल में छोड़ा जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews