एक लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को मिला मुफ्त अनाज, सीएम ने जताई खुशी, क्या आप भी है राशन कार्ड धारक? ऐसे करें पता

Ration card

Ration Card beneficiaries : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राशन कार्ड धारियों के साथ खुशखबरी साझा की है। उन्होने अपने X अकाउंट से राशन कार्ड धारकों के लिए जानकारी लिखते हुए खुशी जाहिर की है। अपने सोशल मीडिया मैसेज में सीएम ने लिखा है कि “एक लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारकों को मिला अनाज”। आपको बता दें असम सरकार द्वारा यह अनाज वितरण ‘अन्न  सेवा सपथ’ अभियान के पहले सप्ताह के दौरान दिया गया है। आपको बता दें इस सप्ताह में वितरित किए गए अनाज में कामरूप, मजौली और होजई जिले में सबसे ज्यादा प्रतिशत वितरण किया गया। सीएम सरमा ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।

हाल ही में की थी ये घोषणा

अभी दो दिन पहले ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को 1 किलो चाय 75 प्रतिशत डिस्काउंट पर मुहैया कराई जाएगी। यह राशि राज्य सरकार सभी कार्ड धारकों को सब्सिडी के रूप में देगी। सरकार इस घोषणा पर वर्ष 2024 से अमल कर सकती है। हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा था कि राशन कार्ड धारक इसके अलावा दिए जा रहे लाभ जैसे 5 किलो मुफ्त चावल, पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा व अन्य योजनाओं का फायदा भी लगातार उठाते रहेंगे। सीएम ने यह भी बताया कि इस वर्ष असम के चाय उत्पादन को 200 वर्ष भी पूरे होने वाले हैं और इसीलिए चाय के बगानों में कार्य कर रहे कर्मचारियों के भत्ते में भी इजाफा किया था।

योजना के लिए इस तरह करें आवेदन, ऐसे करें पता

अगर आपको भी असम राशन कार्ड योजना में आवेदन करना है तो ये अर्हता होना जरुरी है। आपके पास असम राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र होना जरुरी है। इसी के साथ आवेदक के पास अपने परिवार के मुखिया का आधार कार्य या वोटर आईडी होना चाहिए। इसके लिए विस्तृत विवरण भी भरना होगा और आवेदक का किसी बैंक में अकाउंट होना चाहिए। इसी के साथ आपके पास अपने परिवार का आय प्रमाण पत्र होना भी जरुरी है। इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी FCSCA के कार्यालय में जाइये और वहां से राशन कार्ड का फॉर्म ले लीजिए। इसके बाद इस फॉर्म को पूरी तरह भरकर जमा कर दीजिए।

इसी के साथ अगर आप असम राज्य में एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर), बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) या पीडीएस/टीपीडीएस के तहत एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) लाभार्थी हैं या इसके लिए आवेदन करना चाहचे हैं तो अधिक जानकारी के लिए https://fcsca.assam.gov.in/information-services/detail/how-to-apply-for-ration-cards पर जा सकते हैं। यहां आप इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews