पहाड़ों की रानी Mussoorie के आसपास मौजूद है ये शानदार जगह, एक बार जरूर करें सैर

Mussoorie

Mussoorie Tourism: देवभूमि कही जाने वाली उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थान मौजूद है जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा यहां पर घूमने फिरने के लिए कई सारे हिल स्टेशन मौजूद है जहां हर साल पर्यटकों का जमावड़ा नजर आता है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, हरि की पौड़ी जैसे प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

इसके अलावा उत्तराखंड में देहरादून, मैसूर, नैनीताल, रानीखेत, औली, जिम कॉर्बेट जैसी जगह भी है जो घूमने के लिए बेस्ट है। अगर आप उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी के आसपास के कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

पहाड़ों की रानी के नाम से प्रसिद्ध मसूरी देहरादून से 35 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। समुद्र तल से 2005 मीटर की ऊंचाई पर बसी ये जगह बहुत ही फेमस है और राजधानी दिल्ली से कई लोग यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Mussoorie

Mussoorie में घूमें ये जगह

धनोल्टी

मसूरी से 31 किलोमीटर की दूरी पर धनोल्टी नामक जगह मौजूद है। बसंत के मौसम में इस जगह की खूबसूरती देखने लायक होती है। फरवरी और मार्च के मौसम में यहां पहुंच कर आप खूबसूरती का दीदार कर सकते हैं। यहां के बागानों में मौजूद रंग-बिरंगे फूल और फल किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी हैं।

लाखा मंडल

अगर ऐतिहासिक चीजें आपको आकर्षित करती हैं तो लाखामंडल घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यह मसूरी से 75 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और यहां पर पांडवों के वनवास के दौरान लाख के महल का इतिहास सुनने को मिलता है।

चकराता

यह पर्यटन स्थल देहरादून में मौजूद है जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 2118 मीटर है। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर सेना की छावनी भी बनी हुई है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों की भीड़ इस जगह पर घूमने फिरने के लिए पहुंचती है। यहां पर आपको रामताल गार्डन, कानासर, देव वन और कुछ खूबसूरत झरने देखने को मिलेंगे।

तो अगर आप भी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वैसे तो यहां पर कई खूबसूरत स्थल मौजूद है जिन का दीदार किया जा सकता है। लेकिन मसूरी के आसपास मौजूद यहां बताई गई खूबसूरत जगहों पर भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपको हैरान कर देगी और असीम शांति का अनुभव करवाएगी जिससे आपकी ट्रिप यादगार बन जाएगी।

यमुना ब्रिज

फिशिंग करना अगर आपको पसंद है तो इसके लिए आप मसूरी से 27 किलोमीटर दूर मौजूद यमुना ब्रिज पर घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि, फिशिंग करने के लिए यहां पर प्रशासन की अनुमति की आवश्यकता पड़ती है। परमिशन लेने के बाद आप यह कर सकते हैं और अगर आपको फिशिंग नहीं करनी है तो भी आप यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक यमुना ब्रिज पर घूमने के लिए पहुंचते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews