राष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने दोस्तों को भेजे ये खास संदेश, इनमें छुपे हैं स्वामी विवेकानंद के विचार

12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। दरअसल, ये स्वामी विवेकानंद की जयंती है। चलिए उनके विचारों से जुड़े शुभकामना संदेश देख लेते हैं।
National Youth Day 2026

हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका कहना था कि युवा किसी भी देश का भविष्य होते हैं इसलिए उनकी ऊर्जा को सही दिशा देना जरूरी है। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था।

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाए जाने की शुरुआत 1984 में की गई। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि देश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों से परिचित करवाया जा सके। अगर इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों और चाहने वालों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपको कुछ संदेश बताते हैं।

राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

स्वतंत्र होने का साहस करो,
जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं
वहां तक जाने का साहस करो
और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो
राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

प्रत्येक राष्ट्र के युवा जमीन से जुड़े,
प्रेरित और जीवन में केंद्रित रहें और
राष्ट्र की प्रगति की दिशा में काम करें।

मन में हो विश्वास, अध्यात्म का साथ,
स्वामी विवेकानंद की संदेश से मिले सुबह का सवेरा।

आइए हम सब मिलकर,
अपने देश को बेहतर बनाने के लिए,
युवाओं के कल्याण और खुशी की दिशा में योगदान दें।

यदि आप युवा है तो आपके पास सब कुछ आपके पक्ष में है,
समय का सर्वोत्तम उपयोग करे

युवाओं का कर्तव्य स्वयं,
अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार होना है।

राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं

दीपों की तरह चमके आपकी आत्मा,
विचारों में झलके सच्चे सन्यासी की भावना।
युवा दिवस की बधाई

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews