अब PM संग्रहालय के नाम से पहचाना जाएगा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम, जानें बदलाव की वजह

Nehru Memorial Museum

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी को अब पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से पहचाना जाएगा। आधिकारिक रूप से ये नाम बदल दिया गया है और 15 अगस्त को इस पर मुहर लगा दी गई है।

इस बारे में पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के उपाध्यक्ष की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय अब प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय बन चुका है। ये नाम 14 अगस्त से प्रभावी हो गया है।

जून में किया गया था विचार

जून 2023 में रखी गई एक बैठक में इस बात पर सहमति बनी थी कि नेहरू स्मारक संग्रहालय का नाम बदला जाना चाहिए। जून से चल रहा ये विचार स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावी हुआ, जो अपने आप में संयोग है।

नाम बदलने की वजह

बता दें कि दिल्ली का ये तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री नेहरू का आवास था, जिसे बाद में संग्रहालय बना दिया गया। 2016 में इस परिसर में भारत के सभी प्रधानमंत्रियों से संबंधित संग्रहालय होने का विचार पीएम मोदी ने रखा था।

मंजूरी के बाद 2022 में ये संग्रहालय बनाकर तैयार हुआ और इसे जनता के लिए खोला गया। लेकिन संग्रहालय कार्यकारी परिषद को लग रहा था कि इसके नाम में भी वर्तमान स्वरूप की झलक होनी चाहिए। इसके चलते जून में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया, जो अब प्रभावी हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews