भतीजे ने किया PCS अधिकारी की पत्नी का कत्ल, खुद भी फांसी लगाकर की खुदकुशी

becuse-he-was-very-much-disturbed-from-friend

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। सनसनीखेज घटनाक्रम में एक भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। जिस महिला की हत्या हुई है वो पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा की पत्नी थी। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप की स्थिति है।

पाकिस्तानी हैकर ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट की हैक, यह की मांग

घनश्याम वर्मा प्रयागराज में निबंधन विभाग में तैनात हैं। घटना राजाजीपुरम इलाके की है जहां वो, उनकी पत्नी अनीता वर्मा (45 वर्ष) अपने दो बेटों और भतीजे अजीत वर्मा (34 वर्ष) के साथ रहती थीं। अजीत कई सालों से अपने चाचा के घर ही रहता था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। वहीं अनीता वर्मा को डांस का शौक था और वो रोजाना डांस क्लास के लिए जाती थीं। सोमवार को भी वो घर से डांस क्लास जाने का कहकर भतीजे अजीत के साथ निकली थी। लेकिन देर रात तक वो वापिस नहीं लौटी तो बेटों को चिंता होने लगी। इस दौरान उनका फोन भी बंद आ रहा था। देर रात घरवाले जब अपने मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। वहां बाथरूम में अनीता वर्मा का शव पड़ा हुआ था और पास के कमरे में अजीत फांसी पर लटका हुआ था। इस खतरनाक स्थिति को देखने के बाद वहां चीख पुकार मच गई और फिर पुलिस को इत्तिला दी गई।

पुलिस अधिकारी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना काल में अजीत का काम प्रभावित हुआ और वो परेशान रहने लगा था। कुछ समय से वो डिप्रेशन में भी था लेकिन चाची की हत्या और उसकी आत्महत्या को लेकर अभी कोई साफ कारण सामने नहीं आया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हुई होगी और डिप्रेशन के चलते उसने चाची की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews