कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे एक बार फिर देश को करेंगे संबोधित

prime-minister-narendra-modi-oath-taking-ceremony

दिल्ली।

देश भर में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे और उससे उत्पन्न हो रही स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर आज शाम को राष्ट को संबोधित करेंगे। इस से पहले पीएम मोदी ने अपने संबोधन में लोगों से 14 घंटे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी, जो सफल हुआ था।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करुंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करुंगा.’

कई राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन और कर्फ्यू की घोषणा की है। किन्तु कई लोगों ने इसे गंभीरता से नही लिया है। जिस को देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ राज्यों को सख़्ती से निपटने के निर्देश दिए थे।मंगलवार सुबह तक जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल 492 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक नौ मौत हो चुकी है। देश में 22 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 हो गई है। सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews