New Medicine Rate: आमजन को मिलेगी बड़ी राहत, बुखार, शुगर समेत 100 दवाएं होंगी सस्ती, एनपीपीए इंडिया ने जारी किया आदेश

New Medicine Rate: आमजन को मिलेगी बड़ी राहत, बुखार, शुगर समेत 100 दवाएं होंगी सस्ती, एनपीपीए इंडिया ने जारी किया आदेश

New Medicine Rate: एनपीपीए इंडियाा ने देश के आम लोगों को बड़ी राहत दी है। दरअसल एनपीपीए इंडियाा द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें 69 नए फॉर्मुलेशन के रिटेल दाम और 31 की सीलिंग प्राइस को तय कर दिया गया है। दरअसल देश में बढ़ रहे इलाज चार्ज को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार का यह फैसला आम जनता को राहत देने वाला है।

जानकारी दे दें की एनपीपीए यानी नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कोलेस्ट्रॉल, शुगर, दर्द, बुखार, इन्फेक्शन, अत्यधिक ब्लीडिंग, कैल्शियम, विटामिन डी3, बच्चों के एंटीबायोटिक्स समेत कई दवाओं के दाम अब तय कर दिए है। जिससे कई दवाएं सस्ती हो जाएंगी और लोगों का इलाज पर खर्च कम होगा।

NPPA इंडियाा ने नोटिफिकेशन जारी किया

31 की सीलिंग प्राइस तय:

दरअसल जानकारी के मुताबिक NPPA इंडियाा ने अब 69 नए फॉर्मुलेशन के रिटेल दाम के साथ-साथ 31 दवाइयों की सीलिंग प्राइस भी तय कर दी है। वहीं इसके लिए NPPA इंडियाा ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। दरअसल भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ कैमिकल एंड फर्टिलाइजर्स अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स के एनपीपीए ने यह आधिकारिक सूचना जारी की है।

किन बीमारियों पर मिलेगी आमजन को राहत:

जानकारी के अनुसार NPPA इंडियाा द्वारा लिए गए इस फैसले के चलते अब कोलेस्ट्रॉल, इन्फेक्शन, अत्यधिक ब्लीडिंग रोकने, शुगर (डाइबिटीज) दर्द, बुखार,कैल्शियम, बच्चों के एंटीबायोटिक्स समेत एंटीवेनम यानी प्रतिविष दवाएं, विटामिन डी3 जैसी दवाइयों पर आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही एंटीवेनम का इस्तेमाल होने वाली दवाई के दाम NPPA इंडियाा द्वारा तय कर दिए गए है। दरअसल अब इस आदेश के चलते 100 से दवाओं के दाम सस्ते हो गए है।

क्या है NPPA?

दरअसल एनपीपीए को दवाओं और फार्मूलों की नियंत्रित बल्क कीमतों को रिवाइज करने और देश में दवाओं की कीमतों और उपलब्धता को लागू करने के लिए बनाया गया था। जानकारी दे दें की यह भारत सरकार का एक ऑर्गेनाइजेशन ही है जो दवाओं के दाम और संचालन के आदेश के तहत बनाया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews