
PM Kisan Yojana 16th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इसके तहत योजना के पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाती है।यह मदद तीन किस्तों में दी जाती है। किसानों को हर चार महीने में 2000 रुपये केंद्र सरकार की ओर से दिए जाते हैं।अब तक 15वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब नए साल 2024 में 16वीं किस्त जारी की जानी है, इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है,आप pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है और जिन्होंने ये तीनों काम नहीं किए है, उन्हें लाभ से वंचित किया जा सकता है।
कब आएंगे खाते में 16वीं किस्त के 2000-2000 रुपए?
पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में संभावना है कि फरवरी से मार्च के बीच कभी भी 16वीं किस्त जारी की जा सकती है।हालांकि केंद्र सरकार की ओर से फिलहाल 16वीं किस्त जारी होने की तारीख का आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
e-KYC अनिवार्य
- पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, “PMKISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है।ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएमकिसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है।eKYC के अलावा किसान भू सत्यापन और आधार लिंक की प्रक्रिया को भी पूरा कर लें, अन्यथा उन्हें लाभ से वंचित किया जा सकता है।
- अगर रजिस्ट्रेशन या फिर किसी भी तरह कोई परेशानी आती है तो पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। किसान 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर भी मेल कर सकते हैं।
इन किसानों को नही मिलेगा लाभ
- सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
- पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)। - केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
- पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।
क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा योजना का लाभ?
- पीएम किसान योजना को लेकर अक्सर ये सवाल सामने आते है कि क्या पीएम किसान योजना में पति-पत्नी या पिता पुत्र या फिर परिवार के एक से ज्यादा सदस्यों को सम्मान निधि की राशि का लाभ मिल सकता है, क्या एक से अधिक सदस्य इसके लाभार्थी हो सकते हैं? तो इसका जवाब है ना।
- चुंकी सरकार के नियमों के मुताबिक PM KISAN योजना का लाभ परिवार के एक ही सदस्य को मिल सकता है। वही अगर परिवार में पति-पत्नी या फिर पिता पुत्र या एक से ज्यादा सदस्यों को इस स्कीम का लाभ मिला है, तो उनसे राशि वसूल की जा सकती है, क्योंकि ऐसे लोग इस किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं हैं। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।
स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर के विकल्प पर क्लिक करें।
- नए किसान पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करें। ग्रामीण किसान पंजीकरण या शहरी किसान पंजीकरण को चुनें।
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, राज्य चुनें और ‘ओटीपी प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।
- ओटीपी भरें और रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें।राज्य, जिला, बैंक विवरण और व्यक्तिगत विवरण जैसी जानकारियां दर्ज करें। आधार के अनुसार अपनी जानकारियां दर्ज करें।
- आधार प्रमाणीकरण के लिए सबमिट करें’ पर क्लिक करें। एक बार आपका आधार प्रमाणीकरण सफल हो जाने के बाद, अपनी जमीन की जानकारी दर्ज करें। अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सेव पर क्लिक करें।
कैसे करें ईकेवाईसी
- पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
- अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएंइसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
- आप ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर भी जा सकते हैं। यहां जाकर आप ओटीपी बेस्ड eKYC करवा सकते हैं।
- आप अगर पोर्टल या CSC केंद्र से ई-केवाईसी नहीं करवा पा रहे, तो आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
- इसके लिए आपको eKYC का फॉर्म भरकर और साथ में दस्तावेज लगाकर जमा करने होते हैं, जिसके बाद आपका बायोमेट्रिक होता है और फिर आपकी eKYC कर दी जाती है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

