शिक्षकों को नए साल का तोहफा- वेतन में 50% वृद्धि, 14000 तक बढ़कर आएगी सैलरी

DA HIKE

भुवनेश्वर, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 7th Pay Commission के तहत 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों (Odisha government employees and pensioners)  का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया है, वही दूसरी तरफ प्राथमिक स्कूलों में नियुक्त जूनियर शिक्षकों के वेतन में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े.. MP में EOW की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते CEO रंगेहाथों गिरफ्तार

दरअसल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद सभी सहायता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूलों, कॉलेजों (School-College) और मदरसों के कर्मचारियों की सहायता अनुदान में वृद्धि की है। इसके तहत कॉन्ट्रेक्ट जूनियर शिक्षकों और जूनियर शिक्षकों के वेतन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढोत्तरी के बाद संविदा जूनियर शिक्षकों का वर्तमान वेतन 7400 रुपये से बढ़ाकर 11,000 रुपये कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का मौसम बदला, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

वही जूनियर शिक्षकों का वेतन 9,200 रुपये से बढ़ाकर 13,800 रुपये किया गया है।इससे कुल 33,038 जूनियर शिक्षक लाभान्वित होंगे, जिनमें 13,324 संविदा शिक्षक और 19,714 स्थायी जूनियर शिक्षक शामिल हैं। वेतन वृद्धि 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगी। राज्य सरकार इस पर सालाना 168 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews