राशन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जुलाई से लागू होने जा रहा ये नियम, करना होगा पालन वरना नहीं मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

1 जुलाई 2025 से उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों को राशन तभी मिलेगा जब उनका चेहरा फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से सत्यापित होगा और पंजीकृत मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी आंगनवाड़ी केंद्र पर मिलान किया जाएगा।
ration

उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैसला किया है कि टेक होम राशन योजना के तहत अब गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं और बच्चों को राशन आधार से जुड़े मोबाइल पर ओटीपी और फेस वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा।इसका लाभ 1.18 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा।

इसका उद्देश्य गड़बड़ियों को रोकना और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना है।1 जुलाई से सभी लाभार्थियों और 1 अगस्त से नए लाभार्थियों के लिए FRS अनिवार्य होगा।FRS सिस्टम डबल ऑथेन्टिकेशन प्रणाली पर काम करेगा। इसके तहत आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी और चेहरे भी स्कैन होगा। लाभार्थी की तस्वीर को आधार लिंक e-KYC डाटा का मिलान किया जाएगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसकी वेरिफिकेशन आंगनवाड़ी सेंटर पर की जाएगी।

जून जुलाई और अगस्त का इस तरह मिलेगा राशन

आने वाले मानसून को देखते हुए यूपी सरकार ने जून जुलाई और अगस्त 2025 तक का मुफ्त राशन जल्द देने के निर्देश दिए है। इसके तहत जून का राशन वितरण 10 जून, जुलाई का राशन 20 जून और अगस्त का राशन 25 जून से 6 जुलाई तक किया जाना है।बता दे कि अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड के हिसाब से 35 किलो अनाज मिलता है। जबकि गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 5 किलो अनाज के हिसाब से राशन मिलता है।

राशन कार्ड धारकों के लिए eKYC भी जरूरी

राशन कार्ड E-KYC यानी Know Your Customer है, इसे कराने के बीच वजह राशन कार्ड धारकों की पहचान को वेरिफाई करना है और फर्जी राशन कार्ड को खत्म करना है।KYC प्रक्रिया को पूरा करने से केवल उनको लाभ मिलेगा जो पात्र हैं।फर्जी राशन कार्ड अगर किसी के नाम पर है तो उसे खत्म किया जा सकेगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है।

राशन कार्ड e-KYC ऑनलाइन कैसे पूरा करें

  • अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) वेबसाइट खोलें, क्योंकि हर राज्य का अपना अलग ई-केवाईसी प्लेटफॉर्म है।
  • होमपेज पर सेवाओं या राशन कार्ड मेनू में आपको “राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी” सेगमेंट या इसी तरह का ऑप्‍शन द‍िखेगा। उसमें जाएं।
  • अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर (परिवार के मुखिया या संबंधित सदस्य का) यहां दर्ज करें।
  • अपने आधार अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्‍तेमाल करें। वेर‍िफ‍िकेशन पूरा करने के लिए अपने फोन पर भेजा गया OTP दर्ज करें।
  • ड‍िटेल दर्ज करने के बाद, आपको अपने e-KYC के पूरा होने वाला एक मैसेज म‍िलेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews