बोले नितिन नबीन, गंगोत्री से गंगासागर तक NDA-BJP सरकार केवल भौगोलिक विस्तार नहीं, हमारे प्रति विश्वास और विचार का विस्तार

पीएम मोदी ने कहा आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।
BJP President Nitin Nabin

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम से भाजपा को भारी ख़ुशी दे दी है, देशभर में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं उधर ममता बनर्जी परिणाम से बिलकुल खुश नहीं हैं वे चुनाव आयोग पर निशाना साध रही हैं उसे इलेक्शन कमीशन नहीं भाजपा कमीशन कह रही हैं लेकिन भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एन इस जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है उन्हें बधाई दी है।

भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज जब बंगाल ने परिवर्तन के नए दौर में प्रवेश किया है, तो मैं बंगाल के हर राजनीतिक दल से एक आग्रह भी करना चाहता हूं, बंगाल में बीते दशकों में राजनीतिक हिंसा की वजह से न जाने कितनी जिंदगियां बर्बाद हो गईं। मेरा स्पष्ट मानना है कि आज से बंगाल की इन चुनावी आदतों में बदलाव आना चाहिए। आज जब भाजपा जीती है, तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।

ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने संबोधन में कहा – हम सभी आज सभी यहां उपस्थित हुए हैं। ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमारी देवतुल्य जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं इन सभी पांच राज्यों के लोगों का अभिनंदन करता हूं कि आपने हमारे नेतृत्व के प्रति और भाजपा-NDA के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।

नितिन नबीन ने याद दिलाया 4 जून, 2024 का दिन 

नितिन नबीन ने कहा आज 4 मई के दिन है और नतीजे आए हैं। लेकिन मैं 4 जून, 2024 का दिन भी आपको याद कराना चाहता हूं। जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी। आज जब 4 मई को प्रचंड बहुमत और जीत देकर 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद हुए सभी चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया है।

जनता का अटूट विश्वास, समर्थन पीएम मोदी पर है 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति है। मैं इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक एनडीए भाजपा की सरकार बन रही है। यह सिर्फ भौगोलिक विस्तार नहीं है यह हमारे प्रति, हमारे नेतृत्व के प्रति विश्वास और विचार का भी विस्तार है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews