उत्तर पश्चिम भारत के मौसम के नहीं दिख रहे सामान्य होने के आसार, कई राज्यों में भारी बारिश और गरज, चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम के नहीं दिख रहे सामान्य होने के आसार, कई राज्यों में भारी बारिश और गरज, चमक के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

IMD Update Today 14 April: IMD के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में मौसम के सुधार में आसार कम ही दिख रहे हैं। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब को लेकर विभाग ने जानकारी जारी दी है वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर का असर

दरअसल ईरान और अरब सागर के ऊपर बन रहे मौसम के हाल में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। एक ओर पश्चिमी विक्षोभ तो वहीं दूसरी ओर अरब सागर के ऊपर नमी भरी हवाएं उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर अपना असर डाल रही है।

इन सभी परिस्थितियों के चलते भारत के कई इलाकों में अलग-अलग जगह पर कई राज्यों में गरज बरस के साथ बिजली की चमक, ओलावृष्टि, तेज बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में तेज़ बारिश और बर्फबारी के आसार

क्या रहेगा किस राज्य का हाल:

बात करें जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख की तो यहां के खाली इलाकों में 14, 15 और 16 अप्रैल के बीच भारी बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है। बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाओं और बादलों में गड़गड़ाहट भी सुनने को मिल सकती है।

कई राज्यों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि

इन राज्यों के अलावा उत्तर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर और पश्चिम राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में माध्यम से तेज गति की हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिल सकती है। हवाओं की गति की बात करें तो यह 30 किलोमीटर प्रति घंटा से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews