24 या 25 नवंबर.. गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर कब होगी छुट्टी? दूर करें कंफ्यूजन

सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। तो वहीं चंडीगढ़ प्रशासन ने भी सभी सरकारी दफ्तरों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान पर अवकाश का आदेश जारी ​कर दिया है।
School Holiday

सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर को होता है। कई उत्तरी राज्यों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। इस बीच, दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वीं शहीदी दिवस के पावन अवसर पर 25 नवंबर 2025 (मंगलवार)  को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी है।

योगी सरकार ने भी किया अवकाश का ऐलान

योगी सरकार ने भी 25 नवंबर मंगलवार को अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन पूरे प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने मनीष चौहान की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है।

चंडीगढ़ में भी 25 नवंबर को अवकाश

चंडीगढ़ प्रशासन गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 25 नवंबर, 2025 (मंगलवार) का अवकाश घोषित किया है। ​उन्होंने आदेश में लिखा है कि प्रशासन के तहत आने वाले सभी सरकारी दफ्तरों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं इन जगहों पर अवकाश रहेगा।

24 नहीं 25 नवंबर को रहेगा अवकाश

बता दें कि शहीदी दिवस पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बड़े सम्मान के साथ मनाया जाता है। अधिकतर राज्यों में 24 नवंबर को अवकाश रहता है। हालांकि, 2025 के कैलेंडर के लिए कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ जगहों पर छुट्टी की तारीख को लेकर सरकारी आदेश आने शुरू हो गए हैं। आदेश में 24 की जगह 25 नवंबर को अवकाश दिया गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews