अब EMI पर खरीदिए अल्फांसो आम, मार्केट में आई ये कमाल की स्कीम

अब EMI पर खरीदिए अल्फांसो आम, मार्केट में आई ये कमाल की स्कीम

Alphonso Mango : आम…नाम जितना आम है ये उतना ही खास है। फलों का राज आम..गर्मियों का मौसम कई बार सिर्फ इसलिए भी अच्छा लगने लगता है क्योंकि इस मौसम में आम आता है। आम की इतनी किस्में है कि हर बार मुंह का ज़ायका बदला जा सकता है। यूं तो इसकी कीमत 40-50 रूपये किलो से शुरू हो जाती है और 1500 कभी कभी को 2000 तक पहुंच जाती है।

हम यहां बात कर रहे हैं अपने खास स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर अल्फांसो आम की जिसे हापुस भी कहते हैं। इसके स्वाद और खूशबू का जादू कुछ ऐसा है कि देश ही नहीं विदेशो में भी इसकी खासी डिमांड है। यही वजह है कि इस आम के दाम भी बहुत खास है। ये 800-100 रूपये किलो से लेकर दो ढाई हजार रूपये किलो तक भी बिकता है। और जैसे जैसे महंगाई बढ़ रही है, इसके दामों में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में एक आम आदमी के लिए ये वाला आम खरीदना कई बार सपने की तरह हो जाता है।

इसी मुश्किल का हल लेकर आए हैं पुणे के एक कारोबारी। इन्होने ईएमआई पर अल्फांसो को खरीदने का ऑफर दिया है। ग्राहक मासिक किश्तों की सुविधा पर इसे खरीद सकते है। आप अपना पसंदीदा अल्फांसो आम खरीद लीजिए और फिर तीन, छह या बारह महीने में पैसे चुका दीजिए। फल कारोबार से जुड़ी फर्म गुरुकृपा ट्रेडर्स एंड फ्रूट प्रोडक्ट्स के गौरव सनस का कहना है कि इस तरह की स्कीम लाने वाले वो पहले व्यापारी हैं। उन्होने कहा कि अगर टीवी फ्रिज एसी कार ईएमआई पर ली जा सकती है तो अल्फांसो क्यों नहीं। इससे हर व्यक्ति को इसे खरीदने में आसानी होगी और ज्यादा से ज्यादा लोग इसके स्वाद का आनंद उठा सकेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews