अब बिना टेंशन चलाइये इलेक्ट्रिक वाहन, देश में बनेंगे 1 लाख चार्जिंग स्टेशन

अब बिना टेंशन चलाइये इलेक्ट्रिक वाहन, देश में बनेंगे 1 लाख चार्जिंग स्टेशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।  लोगों के रुझान को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) के निर्माण को प्राथमिकता दे रही हैं इतना ही नहीं कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Station) भी बनाने जा रहीं हैं।

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने देश में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बनाई है। हीरो इलेक्ट्रिक ने इसके लिए बंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी चार्जर (Charzer) से डील की है।  डील के तहत हीरो इलेक्ट्रिक और चार्जर मिलकर देश में चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करेंगे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों हुए धड़ाम, जानिए आज के ताजा रेट

जानकारी के अनुसार हीरो इलेक्ट्रिक और चार्जर के बीच जो डील हुई है उसके तहत तीन साल में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन देश के अलग अलग शहरों में स्थापित किये जायेंगे। पहले साल दोनों कंपनियां 30 शहरों में 10,000 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेंगी।

ये भी पढ़ें – लखनऊ कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, ये है पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews