अब दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों को आएगी दुबई वाली फीलिंग, रेलवे ने शेयर की नए मॉडल की तस्वीर

अब दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों को आएगी दुबई वाली फीलिंग, रेलवे ने शेयर की नए मॉडल की तस्वीर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) का नजारा कुछ ही दिनों में यहां आने वाले यात्रियों को बदला बदला दिखाई देगा। स्टेशन का कायाकल्प करने की बात कही जा रही है और इसके लिए मॉडल तैयार कर लिया गया है। यात्रियों तक हर सुविधा पहुंचाई जा सके इसी को देखते हुए रेलवे स्टेशन का विकास किए जाने की तैयारी हो रही है।

प्लान के मुताबिक रेलवे स्टेशन को बिल्कुल नया रूप दे दिया जाएगा। रेलवे ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से नई दिल्ली के नए रेलवे स्टेशन के मॉडल की फोटो भी साझा की गई है। मॉडल को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के बाद बहुत खूबसूरत नजर आने वाला है।

Must Read- राजस्थान में जातिगत भेदभाव का शिकार हुई छात्राएं, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

मॉडल की जो डिजाइन बनाई गई है, उसे देखकर दुबई में बनी किसी बिल्डिंग का एहसास हर किसी को होगा। विकास के बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और किसी वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट की तरह दिखाई देगा।

जब से रेलवे ने अपने टि्वटर हैंडल से स्टेशन के नए मॉडल की तस्वीर को शेयर किया है लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। स्टेशन को जैसे ही नया लुक मिलेगा वैसे ही लोगों को नई नई सुविधाएं मिलना भी शुरू हो जाएंगी। हालांकि, अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यहां क्या खास होने वाला है।

देश के दूसरे सबसे बड़े और व्यस्ततम रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के काम को रेल भूमि विकास प्राधिकरण यानी आरएलडीए को सौंपा गया है। उम्मीद की जा रही है कि पुनर्विकास के बाद यह देश का सबसे बड़ा और आधुनिक रेलवे स्टेशन बन जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews