
IPS Officer Transfer 2023 : देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंगलवार देर रात 23 अफसरों के तबादले किए है।इनमें 14 आईपीएस और 9 दानिप्स अफसर शामिल हैं।ट्रांसफर-पोस्टिंग की लिस्ट में एडिशनल कमिश्नर से लेकर जिला में और दूसरे विंग में तैनात कई एडिशनल डीसीपी शामिल हैं, वही डीसीपी नॉर्थ और डीसीपी आउटर का भी तबादला किया गया है.
इन आईपीएस अफसरों के हुए तबादले
- 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी विक्रमजीत सिंह को पश्चिमी रेंज का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
- 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक पुरोहित को नयी दिल्ली रेंज का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
- 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी रेंज) चिन्मय बिस्वाल को यातायात का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
- 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी सागर सिंह कलसी जो उत्तरी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) थे, उन्हें लाइसेंसिंग शाखा का डीसीपी बनाया गया है।
- 2010 बैच के सत्यवीर कटारा भर्ती शाखा के नए डीसीपी हैं।
- 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जिमी चिरम ब्राह्य क्षेत्र के नए डीसीपी हैं।
- 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमंत तिवारी को आईएफएसओ का नया डीसीपी नियुक्त किया है।
- 2010 के दानिप्स अधिकारी अमित कौशिक को विशेष प्रकोष्ठ का नया डीसीपी बनाया गया है।
- ईस्ट जिला के एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल को डीसीपी ट्रैफिक और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के एडिशनल डीसीपी 2 सुधांशु वर्मा को नॉर्थ दिल्ली का एडिशनल डीसीपी वन बनाया गया है।
- डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम को आईएफएसओ से ट्रैफिक में भेजा गया है।
- नई दिल्ली के एडिशनल डीसीपी वन हेमंत तिवारी को डीसीपी आईएफएसओ बनाया गया है।
- ईस्ट जिला के एडिशनल डीसीपी शशांक जायसवाल को ट्रैफिक भेजा गया है।
- नॉर्थ के अडिशनल डीसीपी 2 सुधांशु वर्मा को उसी जिले में पदोन्नत करके एडिशनल डीसीपी वन बनाया गया है।
- एसीपी चाणक्यपुरी श्वेता कुमारी को अडिशनल डीसीपी 2 नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट बनाया गया है।
- दानिप्स ऑफिसर चेपयाला अजिंठा को डीसीपी सिक्योरिटी से आर्थिक अपराध शाखा में भेजा गया हैं।
संजय कुमार को डीसीपी आपरेशन सेल-2 बनाया गया है। - सुबोध कुमार गोस्वामी को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ ईस्ट से 2 से एडिशन 1बनाया गया है।
- अमित कौशिक को डीसीपी सिक्योरिटी पीएम से डीसीपी स्पेशल सेल बनाया गया है।
- रविकांत कुमार को एडिशनल डीसीपी टू नई दिल्ली से एडिशनल डीसीपी वन, गौरव गुप्ता को डीसीपी ट्रैफिक से एडिशनल डीसीपी टू नई दिल्ली बनाया गया।
- एसीपी सुल्तानपुरी को एडिशनल डीसीपी नॉर्थ ईस्ट, बलराम को अडिशनल डीसीपी राष्ट्रपति भवन से डीसीपी सिक्योरिटी पीएम और मनीष जोरवाल को अडिशनल डीसीपी स्पेशल सेल आईएफएससी को ईस्ट जिला में एडिशनल डीसीपी 2 बनाया गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

