
Officer Transfer News : लोकसभा चुनाव के समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आईएएस आईपीएस अफसर के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकर ने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं।चिकित्सा विभाग में 26 चिकित्सा अधिकारियों, माध्यमिक शिक्षा विभाग में 25 और बेसिक शिक्षा विभाग में 30 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस संबंध में अलग अलग आदेश जारी किए गए है।
शिक्षा विभाग में हुए इन अधिकारियों के तबादले
- रतन करती को मंडली मनोविज्ञान अधिकारी बरेली से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई, विमलेश को सहायक उप शिक्षा निदेशक लखनऊ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद, अलका शर्मा को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कन्नौज से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संभल।
- राघवेंद्र सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट मथुरा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर, योगेंद्र कुमार को सहायक उपनिदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बिजनौर।
- अजय कुमार गुप्ता को सहायक उप शिक्षा निदेशक एससीईआरटी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती, संजीव कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपुर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी औरैया।
- अतुल तिवारी को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट गोंडा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा, आशीष कुमार सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट बाराबंकी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच, राहुल मिश्रा सम्बद्ध अनुसरण प्रकोष्ठ शासन से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा ।
- संजीव पाठक वरिष्ठ प्रवक्ता गाजीपुर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़, विपुल शिवसागर वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कौशांबी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी, अजय कुमार मिश्रा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कानपुर देहात।
- बीके शर्मा सहायक उपनिदेशक एससीईआरटी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट, रणवीर सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहांपुर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर, विपुल कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डायट प्रयागराज से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बांदा।
- उपेंद्र गुप्ता जिला बेसिक अधिकारी हाथरस से जिला में शिक्षक अधिकारी सुल्तानपुर, संदीप कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हापुड़ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कन्नौज, लता राठौड़ मंडलीय मनोविज्ञान अधिकारी मुरादाबाद से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली, शुभम शुक्ला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर ।
- गीता चौधरी वरिष्ठ प्रवक्ता डायट मेरठ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत, सुश्री कोमल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामली से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहारनपुर, संदीप कुमार मंडलीय मनोविज्ञान अधिकारी आगरा से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर।
- भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस, सूर्य प्रताप सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट आजमगढ़ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कासगंज, वीरेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट अलीगढ़ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं।
- सुश्री दिव्या गुप्ता वरिष्ठ प्रवक्ता डायट लखनऊ से बेसिक शिक्षा अधिकारी शाहजहांपुर, सुश्री भारती त्रिपाठी वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कौशांबी से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर, प्रकाश सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता डायट सोनभद्र से बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली और अजीत शुक्ला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र के पद पर भेजा गया है।
चिकित्सा विभाग में भी बंपर तबादले
- डॉ. रेनू पंत को लखनऊ के वीरांगना अवनतीबाई महिला अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक , डॉ. जगवीर सिंह वर्मा को CMS मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़,डॉ. फौजिया अंजुम को उमाशंकर दीक्षित महिला चिकित्सालय उन्नाव का मुख्य चिकित्सा अधीक्षका और डॉक्टर अनवर सादात को रामपुर महिला चिकित्सालय का सीएमएस , बनाया गया है।
- डॉ. भावना शर्मा को मुख्य चिकिस्ता अधीक्षक टीबी सप्रू चिकित्सालय प्रयागराज, डॉ निर्मला कुमारी को सीएमएस महिला चिकित्सालय रायबरेली, डॉ. शोभावती को सीएमएस महिला चिकित्सालय मथुरा, डॉ. जगवीर सिंह वर्मा को CMS मलखान सिंह जिला अस्पताल अलीगढ़, डॉ. राज नारायण को सीएमएस महिला अस्पताल झांसी और डॉ. विनोद कुमार वर्मा को CMS श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या बनाया गया है।
- डॉक्टर रामबाबू को संयुक्त चिकित्सालय चकिया चंदौली का सीएमएस , जयशंकर प्रसाद सिंह को सीएमएस महिला अस्पताल मऊ, डॉ. शिवदत को CMS जिला अस्पताल बांदा, डॉ. धनंजय कुमार को सीएमएस जिला संयुक्त अस्पताल मऊ, डॉ राकेश कुमार को सीएमएस जिला एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद।
- डॉ. बालचंद्र पाल को CMS यूएचएम अस्पताल कानपुर नगर, डॉ. रेनू पंत को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वीरांगना अवनतीबाई महिला अस्पताल लखनऊ, डॉ. महेंद्र कुमार गुप्ता को CMS महिला अस्पताल जौनपुर और डॉ. इंद्र सिंह को CMS जिला अस्पताल सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

