
PCS/OFFICERS TRANSFER : उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत कई विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।इसी कड़ी में रविवार को फिर योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। प्रदेश के नियुक्ति विभाग की तरफ से 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनाती प्रदान की गई। वहीं, राज्य कर विभाग में भी अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल करते हुए उन्हें नई जगहों पर पोस्टिंग दी गई है।
इन अफसरों के हुए तबादले
- सीनियर पीसीएस अधिकारी महेंद्र मिश्रा को अपर आयुक्त झांसी के पद पर नई पोस्टिंग प्रदान की गई है। महेंद्र कुमार मिश्रा इससे पहले राजस्व परिषद लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित कई अन्य जिलों में अलग-अलग पदों पर तैनात रहे हैं। अब उन्हें अपर आयुक्त झांसी के पद पर तैनात किया गया है।
- अविनाश श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व इटावा के पद पर भेजा गया है।
- सुभाष प्रजापति को अपर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद बनाया गया था, बाद में उनका तबादला निरस्त किया गया है।
- जयप्रकाश को अपर जिलाधिकारी संत कबीर नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
- कैलाश नाथ पाल को अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ के पद पर नई पोस्टिंग मिली है।
- राम मिलन प्रसाद अपर आयुक्त राज्य कर गाजियबाद।
- सरिता सिंह अपर आयुक्त राज्य कर गाजियाबाद।
- राकेश यादव अपर आयुक्त राज्य कर इटावा बनाए गए हैं।
- ओम प्रकाश अपर आयुक्त राज्य कर नोयडा व मनोज त्रिपाठी अपर आयुक्त राज्य कर लखनऊ के पद पर भेजे गए हैं।
- मक़ानू यादव अपर आयुक्त राज्य कर जौनपुर, रविराज प्रताप मल्ल अपर आयुक्त राज्य कर मेरठ, डॉ श्याम सुंदर तिवारी अपर आयुक्त राज्य कर अलीगढ़ के पद पर नई जिम्मेदारी सौपी है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

