होली के दिन 7 घंटे के लिए ध्यान मुद्रा में बैठे अरविंद केजरीवाल, रंगों से बनाई दूरी

होली के दिन 7 घंटे के लिए ध्यान मुद्रा में बैठे अरविंद केजरीवाल, रंगों से बनाई दूरी

Arvind Kejriwal sitting in meditation, not playing Holi : पूरा देश होली के रंग में सराबोर है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री आज ध्यान और प्रार्थना कर रहे हैं। सुबह सबसे पहले वो राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 10 बजे से वो ध्यान लगाकर बैठ गए हैं। शाम पांच बजे तक 7 घंटे के लिए वो अब ध्यान मुद्रा में रहेंगे। अपने बेहद करीबी डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने से वो खासे आहत हैं। उन्होने कहा था कि वो देश की हालिया स्थिति से चिंतित हैं और स्थितियों के बेहतर होने की कामना के साथ एकाग्र होकर प्रार्थना करेंगे।

देश के लिए प्रार्थना

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन बहुत बहादुर हैं और देश के लिए अपने प्राण भी दे सकते हैं। उन्होने कहा कि वो देश की स्थिति के लिए चिंतित हैं और देश के लिए ध्यान लगाएंगे। इसी के साथ उन्होने देशवासियों से भी आह्वान किया कि अगर उन्हें भी ऐसा ही लगता है तो वो भी होली मनाने के बाद प्रार्थना और पूजा अर्चना करें। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को मनीष सिसोदिया के मुद्दे पर केरल के सीएम पी विजयन का साथ मिला है। इससे पहले आठ विपक्षी नेता भी सिसोदिया के पक्ष में प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख चुके हैं।

ये है मामला

CBI ने पिछले साल 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। इसमें तत्कालीन एक्साइज कमिश्नर समेत तीन अफसर, दो कंपनियां और नौ कारोबारी शामिल थे। CBI ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया था। दरअसल, 8 जुलाई 2022 को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को एक रिपोर्ट भेजी थी। इसमें एक्साइज मंत्री सिसोदिया पर उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना नई आबकारी नीति बनाकर फर्जी तरीके से पैसा कमाने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के समय शराब विक्रेताओं ने लाइसेंस शुल्क माफी के लिए दिल्ली सरकार से संपर्क किया। सरकार ने 28 दिसंबर से 27 जनवरी तक लाइसेंस शुल्क में 24.02% की छूट दे दी थी। इससे सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन पिछले नौ महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप है। पिछले साल तिहाड़ जेल से उनके कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे जिसपर काफी बवाल मचा था। इसमें वो जेल में मसाज कराते दिखाई दे रहे थे। हालांकि इसके बाद मनीष सिसोदिया ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि वो बीमार है और डॉक्टरों की सलाह पर फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। जैन की गिरफ्तारी के बाद मनीष सिसोदिया के पास उनके विभाग का भी प्रभार था। आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के बाद सिसोदिया सबसे बड़े नेता रहे हैं और दिल्ली सरकार में वो 33 में से पास  शिक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, भूमि और भवन, जागरूकता, श्रम और रोजगार, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण सहित  कुल 18 विभाग संभाल रहे थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews