शराब की फ्री डिलीवरी के नाम पर ठग ने 200 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना, गिरफ्त में आरोपी

Indore News

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिल्ली (Delhi) में करोड़ों रुपए की साइबर ठगी (Cyber Fraud) की घटना सामने आई है। इन दिनों वैसे भी साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। दिल्ली में हुई ठगी शराब की होम डिलीवरी के नाम पर की गई है। 200 लोगों से ठगी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे व्यक्ति को हिरासत में लिया है जो लोगों को शराब की फ्री डिलीवरी देने के नाम पर चूना लगा रहा था। यह ठग लालच में आए व्यक्ति का पूरा अकाउंट खाली कर देता था। 5 अगस्त को एक युवक ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि ऑनलाइन वीडियो देखते समय एक एड आया था, जिस पर से उसे मोबाइल नंबर मिला था।

Must Read- सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहा है Boycott Marriage ट्रेंड, वायरल हुआ जज का कमेंट

पुलिस को जानकारी देते हुए इस शिकायतकर्ता ने बताया कि एड देखने के बाद उसने इस नंबर पर कॉल किया। उसने आरोपी से शराब की होम डिलीवरी को लेकर बात की। ठग ने युवक को क्यूआर कोड और अकाउंट नंबर दिया और कहा कि आप के फोन पर ओटीपी आने पर उसकी जानकारी मुझे दें। युवक ने ठग को जैसे ही ओटीपी बताया उसके खाते से तुरंत ही 80 हजार रूपए कट गए। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत लेकर युवक तुरंत ही दिल्ली पुलिस के पास पहुंचा जहां से साइबर सेल में केस दर्ज किया गया।

घटना की शिकायत के बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की। शहर के बड़े व्यापारियों से इस संबंध में जानकारी ली गई कि क्या उन्होंने होम डिलीवरी की सुविधा शुरू की है तो उन्होंने इस तरह के एड से इंकार कर दिया। इसके बाद जांच पड़ताल कर पुलिस ने मेवात के निवासी आरोपी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी है कि बीते 1 साल से इसी तरह से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा हैं। ये जानकारी सामने आई है कि आरोपी अब तक 200 लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। उसके पास से तीन फोन भी बरामद हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews